IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 278/6, श्रेयस अय्यर क्रीज पर
{"_id":"63993c8ee4cd4a6f495a06d0","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-1st-test-match-at-zac-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 278\/6, श्रेयस अय्यर क्रीज पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 14 Dec 2022 04:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:26 PM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 1st Test, Day 1 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पुजारा 90 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
शतकीय साझेदारी के दौरान पुजारा और अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:14 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: पहले दिन का खेल खत्म
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर छह विकेट पर 278 रन है। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन का बल्लेबाजी के लिए आना बाकी है। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज शुरू हो जाएंगे। दूसरे दिन श्रेयस अय्यर के साथ अश्विन बल्लेबाजी के लिए आएंगे और भारतीय टीम 350 रन के करीब स्कोर बनाने की कोशिश करेगी।पहले दिन क्या हुआ?
भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने गिल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दी। हालांकि, गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 41 रन था। गिल के पवेलियन लौटते ही कप्तान राहुल और विराट कोहली भी आउट हो गए। 48 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। इसके बाद पंत और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद पंत भी 46 रन बनाकर आउट हो गए।
पुजारा ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि, पुजारा दिन के अंत में शतक बनाने से ठीक पहले आउट हो गए। उन्होंने 90 रन की पारी खेली। इसके बाद अक्षर ने श्रेयस के साथ मिलकर 19 रन जोड़े, लेकिन दिन की आखिरी गेंद पर वह भी आउट हो गए। अब श्रेयस अय्यर क्रीज पर बने हुए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव का बल्लेबाजी करना बाकी है।
पहले दिन बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। खालेद अहमद के नाम एक सफलता लगी। इबादत हसन ने भी श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया था, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और श्रेयस अभी भी खेल रहे हैं।
04:13 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए अक्षर
अक्षर पटेल पहले दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। महेदी हसन की गेंद पर अक्षर टर्न के लिए खेले और डिफेंस किया, लेकिन गेंद सीधी रही और अक्षर के पैड में जाकर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया। अक्षर ने रिव्यू भी लिया, लेकिन वह आउट रहे।
विज्ञापन
03:52 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
261 रन के स्कोर पार भारत को पांचवां झटका लगा है। चेतेश्वर पुजारा 203 गेंदों में 90 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में कुल 11 चौके लगाए। तैजुल इस्लाम ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पुजारा जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब भारत का स्कोर 41 रन था और जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 261 रन हो चुका था। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 149 रन की साझेदारी की। अब अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 87 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 265 रन है।03:21 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: भारत का स्कोर 250 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पा जा चुका है। चेतेश्वर पुजारा अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। श्रेयस अय्यर भी अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। दिन के तीसरे सत्र में पुजारा तेजी से रन बना रहे हैं। अब भारतीय टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। 80 ओवर में भारतीय टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए हैं।02:45 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: पुजारा और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और भारतीय टीम को बेहतर स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। एक समय पर भारत ने 112 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद से इन दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार ले जा चुके हैं। दोनों अभी भी संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं। 70 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 222 रन है।02:39 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: श्रेयस का अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पुजारा के साथ बेहतरीन साझेदारी की है और भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाल कर बाहर लाए हैं। अपने छोटे से टेस्ट करियर में अय्यर ने काफी प्रभावित किया है। इस मैच में भी उन्होंने मुश्किल हालातों में बेहतरीन पारी खेली है। इसी के साथ भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:29 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: पुजारा का अर्धशतक
पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इसके लिए 125 गेंदों का सामना किया। वह अब तक छह चौके लगा चुके हैं। जब पुजारा बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 41/1 था। वहीं, पुजारा टीम का स्कोर 189 रन तक ले जा चुके हैं।02:03 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: भारत का स्कोर 175 रन के पार
भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 175 रन के पार जा चुका है। पुजारा और श्रेयस अय्यर की जोड़ी धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रही है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और दोनों ही अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।01:54 PM, 14-Dec-2022
IND vs BAN 1st Test Live: चायकाल तक भारत का स्कोर 174/4
चायकाल तक भारतीय टीम का स्कोर 56 ओवर के खेल के बाद 174/4 है। चेतेश्वर पुजारा एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। वह 116 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 77 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब यह जोड़ी और बड़ी साझेदारी कर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।बांग्लादेश के लिए इस सत्र में एकमात्र विकेट मेहदी हसन ने लिया। उन्होंने ऋषभ पंत को बोल्ड किया। पंत 46 रन बनाकर आउट हुए।
01:24 PM, 14-Dec-2022