IND vs BAN Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 272/6, भारत को जीत के लिए चार विकेट की जरूरत
{"_id":"639d32a4ac9f0a47ab6d5e95","slug":"ind-vs-ban-live-cricket-score-india-vs-bangladesh-1st-test-2022-day-4-match-at-zac-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Day 4: चौथे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 272\/6, भारत को जीत के लिए चार विकेट की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 18 Dec 2022 10:06 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:06 AM IST
खास बातें
India vs Bangladesh (IND vs BAN) 1st Test Day 4: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटग्राम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चार दिन का खेल हो चुका है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। अब बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन की जरूरत है। वहीं, भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए चार विकेट लेने हैं।
विज्ञापन
अक्षर को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:12 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल खत्म
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने 513 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। यह मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 241 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को चार विकेट लेने हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। यह बांग्लादेश की आखिरी जोड़ी है, जो बल्लेबाजी कर सकती है। इसके बाद गेंदबाजों का आना बाकी है। ऐसे में बांग्लादेश के जीतने की उम्मीदें काफी कम हैं, वहीं भारत को जीत के लिए इस जोड़ी को तोड़ना जारूरी है। इसके बाद टीम इंडिया आसानी से मैच अपने नाम कर सकती है।आज के दिन भारत के लिए अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने शतक लगाया। नजमुल हसन ने 67 रन की बेहतरीन पारी खेली।
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं।
04:10 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश का स्कोर 250 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। कप्तान शाकिब और मेहदी हसन मिराज तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दे रहे हैं। यह जोड़ी अब मैच खत्म करने के इरादे से खेल रही है। हालांकि, बांग्लादेश के सामने अभी भी बहुत बड़ा लक्ष्य है।
विज्ञापन
04:08 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
अक्षर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है। मुश्फिकुर का विकेट लेने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर नुरुल हसन को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप आउट करा बांग्लादेश को छठा झटका दिया। नुरुल तीन रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश को अब भी 275 रन की जरूरत है, जबकि भारत को चार विकेट चटकाने हैं। अक्षर ने अब तक इस पारी में तीन विकेट झटके हैं।03:11 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश को पांचवां झटका
अक्षर पटेल ने बांग्लादेश की दूसरी पारी के 88वें ओवर में बांग्लादेश को दोहरा झटका दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर अनुभवी मुशफिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। मुशफिकुर 50 गेंदों में 23 रन बना सके।03:05 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश का स्कोर 230 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 230 रन के पार जा चुका है। बांग्लादेश की सबसे अनुभवी जोड़ी शाकिब और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। इन दोनों के ऊपर बड़ी साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकालने का दारोमदार होगा। 87 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 234 रन है।02:57 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
208 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। जाकिर हसन 100 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। जाकिर ने 224 गेंद में 100 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: जाकिर हसन का शतक पूरा
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 219 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया है। उनके शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया है और उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो अपने पहले ही मैच में शतक लगाने में कामयाब रहे हैं।02:47 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। जाकिर हसन अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, रहीम उनका साथ दे रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज बांग्लादेश को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे।01:45 PM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल खत्म
चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश ने 513 रन का पीछा करते हुए तीन विकेट खोकर 176 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन 82 और मुश्फिकुर रहीम दो रन बनाकर खेल रहे हैं। इस सत्र में बांग्लादेश ने 57 रन बनाए और भारत ने तीन विकेट झटके। भारत के लिए उमेश यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है। बांग्लादेश को जीत के लिए अभी भी 337 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए सात विकेट चाहिए। अब यह मैच पांचवें दिन तक खिंचता दिख रहा है। चौथे दिन के दूसरे सत्र में भारत ने तीन अहम विकेट अपने नाम किए हैं। अगर तीसरे सत्र में भी भारत तीन विकेट ले पाता है तो आसानी से मैच टीम इंडिया की झोली में होगा। अगर बांग्लादेश की टीम बिना विकेट गंवाए शतकीय साझेदारी कर लेती है तो बांग्लादेश के पास भी जीत हासिल करने का मौका रहेगा।01:34 PM, 17-Dec-2022