IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की
{"_id":"640e915ad0a838cb77003ff8","slug":"ind-vs-aus-live-score-india-vs-australia-ahmedabad-4th-test-day-5-cricket-scorecard-news-in-hindi-2023-03-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 13 Mar 2023 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:36 PM IST
खास बातें
India vs Australia 4th Test Highlights Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त ली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 172 रन बनाए और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:26 PM, 13-Mar-2023
अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाए। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया।यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
03:20 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ओवर खत्म होने का इंतजार कर रहीं दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम ने भी यह मैड जीतने की उम्मीद छोड़ दी है। अब दोनों टीमें यह मुकाबला ड्रॉ कराने के लिए खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को गेंद थमा दी है।
विज्ञापन
03:05 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 170 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 170 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और दिन के अंत तक क्रीज पर रहकर मैच ड्रॉ कराना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 80 रन आगे निकल चुकी है। अब यह मैच ड्रॉ होना तय है।02:36 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
अहमदाबाद टेस्ट में आखिरी सत्र का खेल शुरू हो चुका है। स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 160 रन के पार जा चुका है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त भी 70 रन से ज्यादा की हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सत्र में भी बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ होना तय है। अब अगर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका मिलता भी है तो इतने कम ओवरों में लक्ष्य का पीछा करना संभव नहीं होगा।02:13 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158/2
अहमदाबाद टेस्ट में पांचवें दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158/2 है। मार्नस लाबुशेन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ उनका साथ दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 67 रन आगे है। इस मैच में सिर्फ एक सत्र का खेल बचा है। ऐसे में मुकाबला ड्रॉ होना तय है।02:00 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
153 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। ट्रेविस हेड 163 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब मार्नस लाबुशेन के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: लाबुशेन का अर्धशतक
मार्नस लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम के उपर से हार का खतरा टाल दिया है। अब यह मैच ड्रॉ होने की कगार पर है। टेस्ट में यह लाबुशेन का 15वां अर्धशतक है।01:36 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 50 रन से ज्यादा
ट्रेविस हेड और लाबुशेन के बीच शनदार साझेदारी के चलते ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 150 रन के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त भी 50 रन से ज्यादा हो गई है। लाबुशेन अपने अर्धशतक और हेड शतक के करीब पहुंच गए हैं।12:49 PM, 13-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। ये दोनों बल्लेबाज अब बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस मैच का ड्रॉ होना तय है, लेकिन ये दोनों अपने निजी स्कोर में अच्छा इजाफा कर सकते हैं। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/1 है और वह भारत से 21 रन आगे है।12:45 PM, 13-Mar-2023