IND vs AUS Highlights: मुश्किल पिच पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, राहुल-जडेजा ने मिलकर दिलाई जीत
{"_id":"64140f85e4fbb464fe0ec0c3","slug":"ind-vs-aus-live-score-2023-india-vs-australia-1st-odi-today-match-scorecard-news-updates-in-hindi-2023-03-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: मुश्किल पिच पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, राहुल-जडेजा ने मिलकर दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 17 Mar 2023 09:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 09:08 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 1st ODI Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद वनडे सीरीज भी जीतने उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जडेजा और राहुल ने शानदार साझेदारी की
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
08:40 PM, 17-Mar-2023
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है।
दोनों के बीच इस मैदान पर पांच वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर वनडे में 2007 में हराया था। इसके बाद 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को शिकस्त दी थी। अब करीब 16 साल बाद भारत एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहा है।
08:11 PM, 17-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: राहुल ने अर्धशतक जड़ा
केएल राहुल ने 74 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रहा। फिलहाल राहुल 75 गेंदों में 54 रन और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 150 रन है। टीम इंडिया को अब भी 39 रन की जरूरत है। दोनों के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
07:55 PM, 17-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: जडेजा-राहुल की शानदार पारी
30 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 20 रन और केएल राहुल 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 67 रन की जरूरत है।07:32 PM, 17-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: जडेजा-राहुल ने संभाली पारी
27 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 16 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को अब भी 81 रन की जरूरत है।07:01 PM, 17-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: हार्दिक पांड्या भी आउट
भारत को 20वें ओवर में 83 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस ने हार्दिक पांड्या को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया। हार्दिक 31 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 44 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रवींद्र जडेजा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है। टीम इंडिया को अब 30 ओवर में 106 रन की जरूरत।06:47 PM, 17-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: हार्दिक-राहुल ने संभाली पारी
17 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान हार्दिक पांड्या 23 रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 111 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:23 PM, 17-Mar-2023
IND Vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। इस जोड़ी पर ही टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा।06:11 PM, 17-Mar-2023
IND Vs AUS Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
39 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 31 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मार्नस लाबुशेन ने स्टार्क की गेंद पर उनका कैच पकड़ा। गिल ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। इस मैच में यह मिशेल स्टार्क की तीसरी सफलता है। अब लोकेश राहुल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 43 रन है।06:09 PM, 17-Mar-2023
IND Vs AUS Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 39/3
189 रन का पीछा करते हुए भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। शुभमन गिल और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों 23 रन की साझेदारी कर चुके हैं और धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।05:41 PM, 17-Mar-2023