IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया की 184 रन से जीत, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त
{"_id":"6771d4e1a65df6e4e107d1d5","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-4th-test-day-5-bgt-2024-melbourne-mcg-stadium-news-in-hindi-2024-12-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया की 184 रन से जीत, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 30 Dec 2024 12:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:27 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय पारी एक दिन में ही सिमट गई।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
11:54 AM, 30-Dec-2024
ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से भारत को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में चार टेस्ट के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है। अब पांचवां और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।रोहित की कप्तानी में पिछले दो महीने में छह टेस्ट में टीम इंडिया की यह पांचवीं टेस्ट हार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार के बाद भारत को एडिलेड में और फिर अब मेलबर्न में हार मिली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया था। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। 21 साल के नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 234 रन पर समेट दिया। बढ़त मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 339 रन की हुई थी और भारत को 340 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया न तो यह मैच जीत सकी और न ही ड्रॉ करा सकी, जबकि उनके पास सिर्फ एक दिन था।
इस हार के साथ ही भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। अब उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। साथ ही सिडनी में अगले टेस्ट को जीतना ही होगा। ड्रॉ या हार टीम इंडिया को रेस से बाहर कर देगी।
11:50 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया जीत से एक कदम दूर
154 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने स्मिथ के हाथों कैच कराया। फिलहाल 13 ओवर का खेल बचा है।
विज्ञापन
11:43 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: आकाश दीप भी आउट
भारत को 150 पर आठवां झटका लगा। आकाश दीप सात रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल 15 ओवर का खेल बाकी है। वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।11:15 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: यशस्वी के साथ हुई बेइमानी
भारत को 140 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए। उनके साथ बेइमानी हुई। दरअसल, कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद कमिंस ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर बांग्लादेश के शरफुदौला ने रिप्ले देखा। स्नोकोमीटर पर बल्ले और गेंद का कोई कनेक्शन नहीं दिखा। हालांकि, गेंद थोड़ी डिफ्लेक्ट हुई थी और थर्ड अंपायर ने इसे एविडेंस मानकर यशस्वी को आउट दे दिया। थर्ड अंपायर शरफुदौला ने मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने कहा। इसके बाद यशस्वी नाखुश दिखे और उन्होंने मैदानी अंपायर के सामने अपनी नाराजगी भी जताई। हालांकि, मैदानी अंपायर ने उन्हें जाने कहा। मेलबर्न में मौजूद फैंस भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे और चीटर-चीटर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। थर्ड अंपायर का फैसला इसलिए गलत है क्योंकि स्निकोमीटर को एविडेंस मानकर ही खिलाड़ी और गेंद से कनेक्शन का पता किया जाता है। स्निकोमीटर में कोई हलचल न होने के बावजूद बिना किसी कनक्लूसिव एविडेंस के फैसला बदलने को कहना साफतौर पर बेइमानी है। पर्थ में पहले टेस्ट के दौरान राहुल के साथ भी गलत हुआ था। तब राहुल के बैट और पैड के बीच संपर्क हुआ था। तभी गेंद भी बल्ले के बगल से गुजरी थी। हालांकि, बल्ले और गेंद के बीच साफ गैप दिखा था। थर्ड अंपायर ने स्निकोमीटर को एविडेंस मानते हुए राहुल को आउट दिया था।10:36 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: भारत पर हार का खतरा मंडराया
भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। 130 पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। पिछली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी इस मैच में एक रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार बने। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। एक वक्त भारत का स्कोर 121 रन पर तीन विकेट था और नौ रन बनाने में भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर छह विकेट पर 132 रन है। 27 ओवर का खेल और बाकी है और जीत के लिए 208 रन बनाने हैं।10:28 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
127 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 130 रन है। अभी 29 और ओवर का खेल बाकी है और जीत के लिए 210 और रन की जरूरत है। फिलहाल यशस्वी के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को 121 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 104 गेंद में 30 रन बना सके। पंत ने यशस्वी के साथ मिलकर दूसरे सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था, लेकिन तीसरे सत्र में वह एकाग्रता खो बैठे और बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। पंत ने यशस्वी के साथ 88 रन की साझेदारी की। फिलहाल भारत का स्कोर चार विकेट पर 126 रन है और जीत के लिए 214 और रन की दरकार है। आज कम से कम 31 और ओवर का खेल बाकी है। यशस्वी का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।09:41 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: चायकाल
पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे। रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके थे। आज कम से कम 38 ओवर का खेल और बाकी है और टीम इंडिया को जीत के लिए 228 और रन की दरकार है। यशस्वी जायसवाल 63 रन और ऋषभ पंत 28 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 79 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने दूसरे सत्र में संभल कर खेला और विकेट नहीं गिरने दिया। अब भारत इस टेस्ट को ड्रॉ भी कराने की स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला है।08:43 AM, 30-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ अब तक 53 रन की साझेदारी कर ली है। आज कम से कम 52 ओवर का खेल और बाकी है और भारत ने तीन विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 254 रन की जरूरत है।08:24 AM, 30-Dec-2024