फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: भारत में छह साल बाद टेस्ट जीता ऑस्ट्रेलिया, इंदौर में टीम इंडिया को नौ विकेट से हराया

Fri, 03 Mar 2023 11:00 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Mar 2023 11:00 AM IST
खास बातें

India vs Australia 3rd Test Day 3 IND vs AUS Highlights : ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत पहले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर अभी भी 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला थी। उसने मैच के तीसरे दिन (शुक्रवार) को 78 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दोनों देशों के बीच अब चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test Highlights: India vs Australia Today Text Match Day 3 Key Highlights Results
रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:51 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: तीसरे टेस्ट में जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट तीसरे दिन लंच से पहले मैच को समाप्त कर दिया। 76 रन के लक्ष्य को उसने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। कंगारू टीम ने एक विकेट पर 78 रन बना लिए। ट्रेविस हेड 53 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 28 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा खाता नहीं खोल पाए। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत पहले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर अभी भी 2-1 से आगे है। दोनों देशों के बीच अब चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिए थे। उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 75 रन की बढ़त बनाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
10:19 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ा

ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद मार्नश लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर ली है। हेड 23 और लाबुशेन 11 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 41 रनों की और जरूरत है।
विज्ञापन
09:50 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/1

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच ओवर के बाद एक विकेट पर आठ रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और मार्नश लाबुशेन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को मैच में बने रहने के लिए जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे।
09:31 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: अश्विन ने पहले ओवर में दिलाई सफलता

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। अश्विन की गेंद ख्वाजा के बल्ले से लगकर केएस भरत के हाथों में चली गई। ख्वाजा खाता नहीं खोल पाए।
09:13 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए थोड़ी देर में मैदान पर उतरेगा। उसके ओपनर उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कंगारू टीम की नजर सीरीज में पहली जीत हासिल करने पर है। उसे रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी का सामना करना होगा।
08:28 AM, 03-Mar-2023

IND vs AUS Highlights: भारत में छह साल बाद टेस्ट जीता ऑस्ट्रेलिया, इंदौर में टीम इंडिया को नौ विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में स्वागत है। इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। शुक्रवार (तीन मार्च) को मैच का तीसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिए। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिए थे। उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 75 रन की बढ़त बनाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed