IND vs AUS Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1, भारतीय टीम से 62 रन आगे
{"_id":"63f043b62fe59ee40605b8d7","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-2nd-test-2023-day-2-delhi-arun-jaitley-stadium-news-in-hindi-2023-02-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61\/1, भारतीय टीम से 62 रन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 18 Feb 2023 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:15 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) Highlights 2nd Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 262 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1 है। कंगारू टीम भारत से 62 रन आगे और उसके नौ विकेट बचे हुए हैं, जबकि मैच में तीन दिन का खेल बाकी है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:08 PM, 18-Feb-2023
दूसरे दिन का खेल खत्म
दिल्ली टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं और भारत से 62 रन आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तेजी से रन बनाए हैं और मैच के तीसरे दिन भी कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। अगर भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य रहता है तो टीम इंडिया को चौथी पारी में इसे हासिल करने में परेशानी आ सकती है।मैच में अब तक क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72) के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए। भारत के लिए शमी ने चार और अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 262 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 74 और विराट ने 44 रन बनाए। अक्षर और अश्विन ने शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने पांच, टॉड मर्फी और कुह्नेमन ने दो-दो विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को एक रन की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 62 रन की हो गई है। हेड और लाबुशेन नाबाद हैं। अब टीम इंडिया तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर समेटने की कोशिश करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगा।
04:53 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से रन बना रही है और भारत के सामने जल्द से जल्द बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश कर रही है। कंगारू टीम यह समझ चुकी है कि स्पिन पिच पर उनके बल्लेबाजों के लिए लंबी पारी खेलना मुश्किल है। इसी वजह से यह टीम तेजी से रन बनाकर भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहती है। एक विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है।
विज्ञापन
04:39 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 23 रन पर गिरा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पहली पारी के हीरो उस्मान ख्वाजा को चलता किया। उस्मान ख्वाजा ने 13 गेंद में छह रन बनाए। अब ट्रेविस हेड के साथ मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है।04:22 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। इस मैच में पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वह सिर में गेंद लगने की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो ओवर का खेल होने के बाद बिना विकेट खोए चार रन बना लिए हैं।04:10 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: भारत ने पहली पारी में 262 रन बनाए
भारतीय टीम ने पहली पारी में 262 रन बनाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर एक रन की बढ़त मिली है। मैथ्यू कुह्नमन ने मोहम्मद शमी को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी खत्म की। शमी ने नौ गेंद में दो रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगी। वहीं, भारत ऑस्ट्रेलिया को छोटे से छोटे स्कोर पर समेटना चाहेगा। चौथी पारी में टीम इंडिया के लिए 150 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।मैच में अब तक क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72) के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए। भारत के लिए शमी ने चार और अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 262 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 74 और विराट ने 44 रन बनाए। अक्षर और अश्विन ने शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने पांच, टॉड मर्फी और कुह्नेमन ने दो-दो विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास एक रन की बढ़त है।
04:02 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का नौवां विकेट गिरा
259 रन पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 115 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। टॉड मर्फी की गेंद पर पैट कमिंस ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अक्षर की इस शानदार पारी के चलते भारतीय टीम मैच में वापस आ गई है। 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 262 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का आठवां विकेट गिरा
253 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। पैट कमिंस ने नई गेंद के साथ अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच 114 रन की साझेदारी तोड़ दी है। उन्होंने अश्विन को मैट रेनशॉ के हाथों कैच कराया। अश्विन ने 71 गेंद में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। अब अक्षर पटेल के साथ मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं। अक्षर अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और अब तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाना चाहेंगे। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 10 रन पीछे है।03:46 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 250 रन के पार
भारत का स्कोर सात विकेट पर 250 रन के पार जा चुका है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच सीरीज की पहली शतकीय साझेदारी के चलते भारतीय टीम मैच में वापस आ गई है। हालांकि, 80 ओवर पूरे होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नई गेंद ले ली है और अब टीम इंडिया को समेटने की कोशिश करेगा।03:39 PM, 18-Feb-2023
IND vs AUS Live Score: अक्षर और अश्विन के बीच शतकीय साझेदारी
अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के बीच आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों एक बार फिर बल्ले के साथ कमाल कर रहे हैं और भारत को मैच में बराबरी पर ले आए हैं। अक्षर ने लगातार दूसरी पारी में बेहतरीन अर्धशतक लगाया है। इस सीरीज में यह पहली शतकीय साझेदारी है। 79 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 243 रन है।03:26 PM, 18-Feb-2023