IND vs AUS 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
{"_id":"632dab36c2a21b7a012eacbc","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-2nd-t20-2022-match-at-nagpur-vca-stadium-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 2nd T20i: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में भारत को चार विकेट से हराया था। दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने दो-दो बदलाव किए थे। यह मुकाबला आठ ओवर का था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:03 PM, 23-Sep-2022
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया
भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई। यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज को सिर्फ दो ओवर ही फेंकने थे।टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, एरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके।
जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया। कार्तिक दो गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल 10 रन, विराट कोहली 11 रन बना सके। वहीं, सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। एडम जैम्पा ने तीन विकेट झटके।
10:59 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: हार्दिक भी पवेलियन लौटे
सातवें ओवर में 77 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। पैट कमिंस ने हार्दिक पांड्या को एरॉन फिंच के हाथों कैच कराया। हार्दिक नौ गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 82 रन है। भारत को आखिरी छह गेंदों में नौ रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:52 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: छह ओवर के बाद भारत 69/3
भारत ने छह ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। टीम को 12 गेंदों में 22 रन की दरकार है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। उन्होंने केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा।10:41 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: जैम्पा ने लिया कोहली-सूर्यकुमार का विकेट
भारत को दूसरा झटका पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने छह गेंद की पारी में 11 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। जैम्पा ने अलगी ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्यकुमार खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। जैम्पा हैट्रिक से चूक गए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 58 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।10:36 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: राहुल पवेलियन लौटे
तीसरे ओवर में 39 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। केएल राहुल छह गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने राहुल को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल विराट कोहली एक रन और कप्तान रोहित शर्मा 11 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित अब तक अपनी पारी में चार छक्के लगा चुके हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है।10:29 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: भारत की तूफानी शुरुआत
भारत ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा करना शुरु किया है। पहले ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 20 रन जोड़े। जोश हेजलवुड के इस ओवर में रोहित ने दो छक्के जड़े, जबकि राहुल ने भी एक छक्का लगाया। रोहित ने दो छक्के लगाने के साथ ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में 174* छक्के हैं। वहीं, गुप्टिल के नाम 172 छक्के हैं। रोहित अब तक क्रीज पर हैं और वह गुप्टिल से और आगे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 90 रन
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने आठ ओवर में 91 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में टीम ने दो विकेट गंवाए।अक्षर पटेल के इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने कैमरन ग्रीन का कैच छोड़ा था। इसके बाद तीसरी गेंद पर भरपाई करते हुए ग्रीन को रनआउट कराया। ग्रीन चार गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके।
चौथे ओवर में अक्षर पटेल फिर गेंदबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। अक्षर ने टिम डेविड को ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। डेविड तीन गेंदों में दो रन बना सके। हालांकि, अक्षर हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर मैक्सवेल और डेविड को आउट किया।
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में कप्तान एरॉन फिंच को क्लीन बोल्ड किया। फिंच 15 गेंदों में 31 रन बना सके। चार विकेट गिर जाने के बाद मैथ्यू वेड ने स्टीव स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। वेड 20 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
अपनी पारी में वेड ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, स्मिथ पांच गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अक्षर पटेलव ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, बुमराह ने दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने एक ओवर में 10 रन और युजवेंद्र चहल ने एक ओवर में 12 रन लुटाए। हर्षल पटेल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 32 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला।
09:57 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: बुमराह ने फिंच को बोल्ड किया
पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कप्तान एरॉन फिंच को क्लीन बोल्ड किया। फिंच 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में फिंच ने चार चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 46 रन है।09:51 PM, 23-Sep-2022
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। डेविड तीन गेंदों में दो रन बना सके। अक्षर का कहर देखने को मिला है। उन्होंने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया था। अक्षर ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए। वहीं, कैमरन ग्रीन रन आउट हुए थे। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन है। फिलहाल मैथ्यू वेड और एरॉन फिंच क्रीज पर हैं।09:44 PM, 23-Sep-2022