IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, डेब्यू टेस्ट में चमके सुथार
{"_id":"6a262f51a8899839ed088692","slug":"ind-vs-afg-test-live-score-india-vs-afghanistan-one-off-test-day-3-live-match-scorecard-updates-mullanpur-2026-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, डेब्यू टेस्ट में चमके सुथार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 08 Jun 2026 03:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:05 PM IST
खास बातें
IND vs AFG 1st Test Day 3: भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट के तीसरे ही दिन पारी और 300 रनों से हराया। भारत की टेस्ट में पारी के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। भारत के लिए इस मैच में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। मानव ने इस मैच से ही टेस्ट में डेब्यू किया।
विज्ञापन
यशस्वी और मानव सुथार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:05 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत की बड़ी जीत
भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से हराया। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी और अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई और टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 112 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाए थे, लेकिन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।भारत की टेस्ट में पारी के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने महज तीसरे ही दिन एकमात्र टेस्ट अपने नाम कर लिया। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था, लिहाजा टीम को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में कोई फायदा नहीं होगा। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट चटका। दूसरी पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। सिराज भी एक विकेट लेने में सफल रहे।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही। पहली पारी में जहां रहमत शाह एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, वहीं दूसरी पारी में कोई बल्लेबाज पचासा नहीं लगा सका। टीम की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि दूसरी पारी में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। भारत ने तीसरे ही अफगानिस्तान के 14 विकेट गिराए। अफगानिस्तान ने आज पहली पारी में पांच विकेट गंवाए, जबकि दूसरी पारी में नौ विकेट गिरे। अफगानिस्तान के लिए दूसरी पारी में सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच अब 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
02:49 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत जीत से तीन विकेट दूर
वाशिंगटन सुंदर ने अजमातुल्लाह ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया। ओमरजई चार रन बनाकर आउट हुए। भारत इस तरह जीत से तीन विकेट दूर है।
विज्ञापन
02:45 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को छठा झटका
अफगानिस्तान को अफसर जजई के रूप में छठा झटका लगा है। मानव सुथार ने जजई को अपना शिकार बनाया जो आठ रन बनाकर आउट हुए।02:37 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजमातुल्लाह ओमरजई और अफसर जजई मौजूद हैं।02:15 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: टी ब्रेक
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में उतरी अफगानिस्तान ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अफगानिस्तान पर इस तरह पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। चायकाल के समय अफसर जजई चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।02:13 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: सेदिकुल्लाह अर्धशतक से चूके
अफगानिस्तान की आधी टीम 100 से भी कम के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। अफगानिस्तान को सेदिकुल्लाह के रूप में पांचवां झटका लगा है। सेदिकुल्लाह 80 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान अभी भारत से 314 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को चौथा झटका
वाशिंगटन सुंदर ने हशमतुल्लाह शाहिदी को आउट कर अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। अफगानिस्तान ने 93 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शाहिदी पांच रन बनाकर आउट हुए।01:43 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: रहमत शाह आउट
वाशिंगटन सुंदर ने रहमत शाह को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया है। रहमत ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था, लेकिन दूसरी पारी में वह 13 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान अभी भारत से 325 रन पीछे है।01:39 PM, 08-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: शाहिदी ने दर्शकों को बांटा जूस
न्यू चण्डीगढ़ स्थित पीसीए स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने गर्मी की वजह से दर्शको को ठंडा जूस बांटा।
फोटो: अमर उजाला (करुण शर्मा)
01:26 PM, 08-Jun-2026