IND vs AFG Day-2 Highlights: डेब्यू मैच में मानव सुथार ने झटके 3 विकेट, स्टंप्स तक अफगानिस्तान का स्कोर 113/5
{"_id":"6a24dc988f60cc29620d9bda","slug":"ind-vs-afg-test-live-score-india-vs-afghanistan-1st-test-day-2-match-scorecard-updates-2026-06-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Day-2 Highlights: डेब्यू मैच में मानव सुथार ने झटके 3 विकेट, स्टंप्स तक अफगानिस्तान का स्कोर 113\/5","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 07 Jun 2026 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:02 PM IST
खास बातें
भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 113 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
मानव सुथार
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:07 PM, 07-Jun-2026
दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। पहले भारतीय बल्लेबाजों ने विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। मेहमान टीम अभी भी भारत के स्कोर से 451 रन पीछे है।भारत की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाल लिया। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। वहीं राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 100 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक रहा।
राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले राहुल के साथ 67 रन और फिर ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की बड़ी साझेदारी की। गिल ने 177 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अंत में वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि कुलदीप यादव 9 रन पर नाबाद रहे।
भारत ने 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट मैच में 550 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 571 रन बनाए थे। इसके अलावा 564 रन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में शीर्ष पर जिम्बाब्वे है, जिसने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 169 रन की साझेदारी भी भारत की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 ओवर में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए।सैफी अब टेस्ट की एक पारी में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे आगे जियाउर रहमान हैं, जिन्होंने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 97 रन देकर सात विकेट लिए थे।
अफगानिस्तान की पहली पारी
विशाल लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 28 रन के स्कोर पर अब्दुल मलिक (16) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज भी 12 रन बनाकर चलते बने। सेदिकुल्लाह अटल ने 17 रन का योगदान दिया, जबकि अफसर जजई सिर्फ तीन रन ही बना सके। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, रहमत शाह ने एक छक्के और छह चौकों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेलकर संघर्ष जारी रखा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह क्रीज पर डटे हुए थे। भारत की ओर से पदार्पण कर रहे स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम फिलहाल मैच पर पूरी तरह हावी नजर आ रही है। तीसरे दिन शुरुआती सत्र में अफगानिस्तान को जल्द समेटकर भारत बड़ी बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा, जबकि मेहमान टीम की उम्मीदें रहमत शाह और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर डटी हुई हैं।
04:31 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका
अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने हशमतुल्लाह शाहिदी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 48 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब रहमत शाह का साथ देने अफसर जजई आए हैं।
विज्ञापन
03:27 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गुरबाज पवेलियन लौटे
मानव सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया है। गुरबाज 40 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। सुथार का यह दूसरा विकेट है।02:42 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को दूसरा झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल को बोल्ड कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया है। सेदिकुल्लाह 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।02:13 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: टी ब्रेक
भारत बनाम अफगानिस्तान (एकमात्र टेस्ट-दूसरा दिन)
- फोटो : अमर उजाला-करुण शर्मा
02:11 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
मानव सुथार ने अब्दुल मलिक को आउट कर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया है। अपना डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का यह पहला विकेट है। दिलचस्प बात यह है कि सुथार को पहला टेस्ट विकेट हासिल करने में सिर्फ चार गेंदें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान की पहली पारी शुरू हो गई है और टीम के लिए अब्दुल मलिक के साथ सेदिकुल्लाह अटल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर बनाकर घोषित की है।01:34 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत ने घोषित की पारी
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित कर दी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल ने 100, पंत ने 81, सुदर्शन ने 81, मानव सुथार ने 28, यशस्वी ने 24, मोहम्मद सिराज ने 22 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। सुंदर 68 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप यादव भी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिले।01:30 PM, 07-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: सुंदर का पचासा
वाशिंगटन सुंदर ने 67 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। वाशिंगटन ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम का पहली पारी में स्कोर 560 रन के पार पहुंच गया है, जबकि अफगानिस्तान को अब तक आठ सफलता मिली है।01:00 PM, 07-Jun-2026