IND vs AFG Test Day-1 Highlights: पहले दिन केएल और गिल के शतक, सुदर्शन-पंत के अर्धशतक; भारत का स्कोर 368/3
{"_id":"6a238ababca3c6f1120d9a44","slug":"ind-vs-afg-live-cricket-score-india-vs-afghanistan-1st-test-2026-pca-stadium-scorecard-updates-2026-06-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Test Day-1 Highlights: पहले दिन केएल और गिल के शतक, सुदर्शन-पंत के अर्धशतक; भारत का स्कोर 368\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 06 Jun 2026 05:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:05 PM IST
खास बातें
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हुए टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। गिल और पंत क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
पंत-गिल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:04 PM, 06-Jun-2026
पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू हुए एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 368 रन बनाए। स्टंप्स तक शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों को लगभग पूरे दिन दबाव में रखा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल अच्छी लय में नजर आए और 32 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम की गेंद पर अफसर जजई ने कैच लपका।
जायसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा। हालांकि, शतक पूरा करने के तुरंत बाद वह जियाउर रहमान की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे बैठे।
दूसरी ओर साई सुदर्शन ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए और अपनी पारी में 13 चौके जड़े। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मोहम्मद सलीम ने उन्हें अफसर जजई के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। उस समय टीम का स्कोर 180 रन था।
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और अफगान गेंदबाजी आक्रमण को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 121 रनों की साझेदारी कर भारत को दिन के अंत तक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 143 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह गिल का 11वां टेस्ट शतक है। वहीं, पंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और करियर का 19वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 ओवर में 67 रन देकर दो विकेट झटके। जियार रहमान को एक सफलता मिली, जबकि अन्य गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। नंगेयालिया खरोटे ने सबसे ज्यादा 20 ओवर फेंके, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 85 ओवर में 368/3 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। टीम के पास अभी सात विकेट शेष हैं और दूसरे दिन उसकी नजरें 500 रन के बड़े स्कोर की ओर होंगी। वहीं अफगानिस्तान की कोशिश शुरुआती सत्र में जल्दी विकेट निकालकर भारत को बड़ी बढ़त लेने से रोकने की होगी।
04:51 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गिल का 11वां टेस्ट शतक
गिल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और पंत के साथ 110 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
03:32 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने 68 गेंदों में अपना नौवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी 15वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जो सुनील गावस्कर (14 पारियां) के बाद भारत के लिए दूसरी सबसे तेज उपलब्धि है। साथ ही, किसी भारतीय कप्तान द्वारा इस मुकाम तक पहुंचने में लिया गया यह सबसे कम समय (351 दिन) भी है।03:21 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: शतकीय पारी खेलकर लौटे केएल
केएल राहुल
- फोटो : अमर उजाला (करुण शर्मा)
02:33 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Test Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के पहले दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।02:14 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Test Live Score: चाय ब्रेक
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा। अफगानिस्तान को इस सत्र में भी एक सफलता मिली और वे साई सुदर्शन का विकेट लेने में सफल रहे। हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल क्रीज पर टिके हुए हैं। चायकाल तक भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 209 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 81 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर मौजूद हैं। अफगानिस्तान को दोनों सफलता मोहम्मद सलीम सैफी ने दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Test Live Score: सुदर्शन पवेलियन लौटे
भारत को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा है। सुदर्शन और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन को सलीम सैफी ने अपना शिकार बनाया जो 104 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए।12:54 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Test Live Score: राहुल-सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी
केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। राहुल और सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे भारत का स्कोर पहली पारी में 150 रन के करीब पहुंच गया है।12:42 PM, 06-Jun-2026
IND vs AFG Test Live Score: सुदर्शन का पचासा
केएल राहुल के बाद साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने 67 गेंदों पर पचासा पूरा किया। देवदत्त पडिक्कल की जगह सुदर्शन को तीसरे स्थान पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाया। राहुल और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी हो गई है।12:34 PM, 06-Jun-2026