AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया, हीली ने बनाए 170 रन
{"_id":"6248eca5a23fdc7bf92c1f35","slug":"icc-womens-world-cup-2022-final-between-australia-and-england-live-scorecard-and-updates-christchurch","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार बना चैंपियन, इंग्लैंड को 71 रनों से हराया, हीली ने बनाए 170 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 03 Apr 2022 01:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:31 PM IST
खास बातें
ICC Women's world cup, AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला विश्व कप
- फोटो : twitter@ICC
लाइव अपडेट
01:29 PM, 03-Apr-2022
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया, सातवीं बार बनी चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 71 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 356 रन बनाए। अलिसा हीली (170) ने सबसे अधिक रन बनाए तो वहीं रेचल हेंस (68) और बेथ मूनी (62) ने अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड की तरफ से आन्या श्रबसोल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
इंग्लैंड की पूरी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.4 ओवर में 285 पर सिमट गई। उसकी तरफ से नैट सिवर ने सबसे अधिक 148 रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग और जेस जॉनासन ने तीन-तीन विकेट झटके।
इंग्लैंड की पूरी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.4 ओवर में 285 पर सिमट गई। उसकी तरफ से नैट सिवर ने सबसे अधिक 148 रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग और जेस जॉनासन ने तीन-तीन विकेट झटके।
🌟 𝘾𝙃𝘼𝙈𝙋𝙄𝙊𝙉𝙎 🌟#CWC22 pic.twitter.com/YIPAAJwOF0
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 3, 2022
01:13 PM, 03-Apr-2022
नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी
नैट सिवर और शार्लेट डीन ने मिलकर नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। सिवर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और तेजी से रन बना रही हैं। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 259/8, नैट सिवर (130*), शार्लेट डीन (14*)England need 98 runs in the last 10 overs 👀
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 3, 2022
Who are you rooting for?#CWC22 pic.twitter.com/gWpz3y4WCP
विज्ञापन
01:03 PM, 03-Apr-2022
नैट सिवर का विश्व कप में दूसरा शतक
नैट सिवर ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए इस विश्व कप का अपना दूसरा शतक जड़ दिया है। उनके दोनों शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं। सिवर ने इस बार 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।Sensational 💯#CWC22 pic.twitter.com/blmCjsnIua
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 3, 2022
12:46 PM, 03-Apr-2022
इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के एक कदम और करीब पहुंच गई है। तालिया मैकग्रा ने भी इस बार एक विकेट अपने खाते में कर लिया है। उन्होंने सोफ़ी इक्लेस्टन को तीन रन पर आउट किया।12:38 PM, 03-Apr-2022
ऑस्ट्रेलिया की पकड़ में मैच, इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड की टीम अब जीत से दूर होते जा रही है। उसने 191 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अलाना किंग ने अपने आठवें ओवर में कैथरीन ब्रंट का शिकार किया। ब्रंट एक रन बनाकर आउट हुईं। 30 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 193/6, नैट सिवर (83*), सोफ़ी इक्लेस्टन (1*)12:34 PM, 03-Apr-2022
इंग्लैंड का पांचवां बड़ा झटका
अलाना किंग इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही हैं। उन्होंने इस बार सोफ़िया डंकली को 23 के स्कोर पर बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 03-Apr-2022
सिवर का अर्धशतक पूरा
इंग्लैंड की बल्लेबाज नैट सिवर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड का स्कोर भी 150 के पार पहुंच गया है।An important fifty from the England batter 💪#CWC22 pic.twitter.com/Gzc3HcvT5b
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 3, 2022
11:56 AM, 03-Apr-2022
इंग्लैंड को एक और झटका, जोन्स भी आउट
जेस जोनासन ने अपना पहला शिकार करते हुए एमी जोंस को 20 के स्कोर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 21 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 131/4, सोफ़िया डंकली (1*), नैट सिवर (47*)11:53 AM, 03-Apr-2022
अलाना किंग को पहली सफलता
इंग्लैंड ने एक और बड़ा विकेट गंवा दिया है। अलाना किंग ने अपने तीसरे ओवर में हीथर नाइट को 26 के स्कोर पर भेजा पवेलियन। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 86/3, नैट सिवर (24*), एमी जोंस (0*)11:17 AM, 03-Apr-2022