फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रोका गुजरात टाइटंस का विजय रथ, आठ विकेट से हराया, 96 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य

Tue, 03 May 2022 11:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 May 2022 11:20 PM IST
खास बातें

GT vs PBKS (Gujarat vs Punjab) HIGHLIGHTS: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। पंजाब ने गुजरात के 144 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर और 24 गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। पंजाब की यह पांचवीं जीत है और वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
GT vs PBKS Live Score: Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2022 Match 48 at Navi Mumbai News Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:12 PM, 03-May-2022

पंजाब की शानदार जीत

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। पंजाब ने गुजरात के 144 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर और 24 गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। पंजाब की यह पांचवीं जीत है और वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब की तरफ से शिखर धवन 53 गेंदों में 62 और लियाम लिविंगस्टोन 10 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा भानुका राजपक्षा ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए।
 
11:10 PM, 03-May-2022

लिविंगस्टोन ने शमी के ओवर में बनाए 28 रन

लियाम लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 28 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। लिविंगस्टोन ने 16वें ओवर में शमी को लगातार तीन छक्के लगाए और फिर दो चौके भी जड़े।
 
विज्ञापन
10:58 PM, 03-May-2022

पंजाब को 30 गेंदों में 27 रन की दरकार

राशिद खान का चार ओवर का कोटा पूरा हो चुका है। वह आज के मैच में एक भी विकेट नहीं निकाल पाए और खाली हाथ रहे। पंजाब को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 27 रन की जरुरत है। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 117/2, शिखर धवन (62*), लियम लिविंगस्टोन (2*)
10:46 PM, 03-May-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब ने दो विकेट गंवाकर अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसे अब जीत के लिए 42 गेंदों में 40 रन की दरकार है। पंजाब की तरफ से शिखर धवन और लियाम लिविंगस्टोन मैदान पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 104/2, शिखर धवन (58*), लियम लिविंगस्टोन (1*)
10:40 PM, 03-May-2022

भानुका 40 रन बनाकर आउट

भानुका राजपक्षा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोकी फर्ग्यूसन ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 97/2, शिखर धवन (52*), लियम लिविंगस्टोन (0*)
10:37 PM, 03-May-2022

शिखर धवन का अर्धशतक 

शिखर धवन ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। बाएं हाथ के 36 वर्षीय सलामी बल्लेबाज का आईपीएल करियर का यह 47वां अर्धशतक है। उन्होंने चौके के साथ 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 03-May-2022

10 ओवर समाप्त

पंजाब किंग्स तेजी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। शिखर धवन और भानुका राजपक्षा गुजरात के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं और स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए आखिरी 60 गेंदों में 68 रन की दरकार है। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 76/1, शिखर धवन (43*), भानुका राजपक्षा (30*)
10:20 PM, 03-May-2022

शिखर-भानुका के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिखर धवन और भानुका राजपक्षा ने मिलकर पंजाब को शुरुआती झटके से उबार लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 55 रन की साझेदारी कर ली है। आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 62/1, शिखर धवन (37*), भानुका राजपक्षा (23*)
 
10:07 PM, 03-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

शुरू के छह ओवर यानी पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। यह दोनों टीमों के लिए मिलाजुला रहा। पंजाब ने जहां 43 रन बनाए तो वहीं गुजरात को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 43/1, शिखर धवन (30*), भानुका राजपक्षा (11*)
09:57 PM, 03-May-2022

भानुका की जोरदार शुरुआत

बेयरस्टो के आउट होने के बाद भानुका राजपक्षा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। उन्होंने आते ही शमी के ओवर में दो चौके लगाए। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 18/1, शिखर धवन (9*), भानुका राजपक्षा (8*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed