GT vs MI: रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत, गिल की अगुवाई में टीम ने मुंबई को छह रन से हराया
{"_id":"66000fb05251023d3405ace7","slug":"gt-vs-mi-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-mumbai-indians-ipl-2024-5th-match-at-narendra-modi-stadium-2024-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs MI: रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत, गिल की अगुवाई में टीम ने मुंबई को छह रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 25 Mar 2024 12:00 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:00 AM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, GT vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला आज खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने एमआई को 169 रन का लक्ष्य थमाया है।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:20 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : गुजरात ने मुंबई को छह रन से हराया
गुजरात ने मुंबई इंडियंस को छह रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और डेवॉल्ड ब्रेविस ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, आखिरी ओवर में उमेश यादव ने हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला का विकेट चटकाकर मैच का रुख पलट दिया।11:09 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : तिलक वर्मा आउट हुए
मुंबई का छठा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा। तिलक वर्मा 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को जीत के लिए नौ गेंदों में 20 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:06 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : टिम डेविड 11 रन बनाकर आउट हुए
मुंबई को पांचवां झटका टिम डेविड के रूप में लगा। उन्हें मोहत चौहान ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं।10:50 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : ब्रेविस 46 रन बनाकर आउट हुए
मुंबई का चौथा विकेट डेवॉल्ड ब्रेविस के रूप में गिरा। उन्हें मोहित शर्मा ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। ब्रेविस गुजरात के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे थे। उन्होंने दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। टीम को जीत के लिए अब 25 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।10:32 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : रोहित शर्मा 43 रन बनाकर लौटे
मुंबई को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में 107 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें साई किशोर ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। हिटमैन 29 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाने में कामयाब हुई। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर के विकेट के बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेवॉल्ड ब्रेविस और रोहित के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा आए हैं। टीम को जीत के लिए 41 गेंदों में 56 रन की दरकार है।10:20 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : मुंबई की स्थिति मजबूत
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 88/2 पर पहुंच गया है। नमन धीर के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई डेवाल्ड ब्रेविस साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ दमदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 67* रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 72 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए
मुंबई को दूसरा झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। ईशान किशन के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नमन धीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेवॉल्ड ब्रेविस उतरे हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 40/2 है।09:34 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा
मुंबई को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर आए हैं। अब रोहित शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी है। पहले ओवर में मुंबई का स्कोर 2/1 है।09:18 PM, 24-Mar-2024
GT vs MI Live Score : गुजरात ने मुंबई को दिया 169 रन का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए और एमआई को 169 रन का लक्ष्य थमाया है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया ने दमदार प्रदर्शन किया। सुदर्शन ने इस मैच में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए जबकि तेवतिया ने 22 रन बनाए। इस छोटी पारी में उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और दो चौके और एक छक्का मारा।ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई जिसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर साहा को बोल्ड किया। बल्लेबाज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा जिन्हें पियूष चावला ने अपना शिकार बनाया। दूसरे विकेट के लिए गिल और सुदर्शन के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। कप्तान तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए।
गुजरात का तीसरा विकेट 104 रन के स्कोर पर गिरा। अजमतुल्लाह उमरजई को गेराल्ड कोएत्जी ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बनाने में कामयाब हुए। साई सुदर्शन के साथ उमरजई ने 40 रन की साझेदारी निभाई। गुजरात के लिए जसप्रीत बुमराह काल साबित हुए। उन्होंने 17वें ओवर में दो विकेट हासिल किए। इस ओवर की पहली गेंद पर घातक गेंदबाज ने डेविड मिलर को आउट किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने साई सुदर्शन का विकेट चटकाया। हालांकि, इस ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए राहुल तेवतिया ने टीम का स्कोर 160 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 रन बनाए। हालांकि, कोएत्जी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। विजय शंकर और राशिद खान क्रमश: छह और चार रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि गेराल्ड कोएत्जी को दो सफलताएं मिली। वहीं, पीयूष चावला ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को आउट किया।
09:11 PM, 24-Mar-2024