फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs LSG Highlights: हार्दिक के गुजरात ने जीत से किया आगाज, लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हराया

Mon, 28 Mar 2022 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Mar 2022 11:38 PM IST
खास बातें

Gujarat vs Lucknow: गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने गुजरात के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
GT vs LSG Live Cricket Score: Gujarat Titans vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Match 4 at Mumbai News Updates in Hindi
राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने मैच पलटा - फोटो : twitter @ipl

लाइव अपडेट

11:37 PM, 28-Mar-2022

गुजरात ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का आगाज जीत से किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में एक और डेब्यू कर रही टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
11:35 PM, 28-Mar-2022

16वें ओवर में मिलर-तेवतिया ने पलटा मैच

गुजरात ने एक वक्त 12वें ओवर में 78 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था गुजरात की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। इसके बाद राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने मिलकर मैच पलट दिया। 16वें और 17वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने कुल 39 रन बटोरे और यहीं से मैच गुजरात के पाले में चला गया।

मिलर तो 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तेवतिया ने युवा अभिनव मनोहर के साथ मिलकर मैच खत्म कर दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। गेंद आवेश खान के हाथों में थी। पहली दो गेंदों पर अभिनव मनोहर ने दो चौके लगाए। इसके बाद एक रन आया और चौथी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाई।
विज्ञापन
11:26 PM, 28-Mar-2022

लखनऊ के दीपक और आयुष की अर्धशतकीय पारी

तेवतिया 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, युवा अभिनव मनोहर ने सात गेंदों पर 15 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल हैं। इससे पहले दीपक हुड्डा के 41 गेंदों पर 55 रन और 22 साल के आयुष बदोनी के 41 गेंदों पर 54 रन की बदौलत लखनऊ ने 158 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके थे।
11:14 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: गुजरात को पांचवां झटका

18वें ओवर में तेज गेंदबाज आवेश खान ने डेविड मिलर को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर 21 गेंदों पर 30 रन बना सके। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। 18 ओवर के बाद गुजरात ने पांच विकेट गंवाकर 139 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 12 गेंदों पर 20 रन की जरूरत है। फिलहाल राहुल तेवतिया 20 गेंदों पर 32 रन और अभिनव मनोहर क्रीज पर हैं।
11:02 PM, 28-Mar-2022

GT vs RCB Live: दीपक-बिश्नोई ने 39 रन लुटाए

17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने चार विकेट गंवाकर 130 रन बनाए हैं। दीपक हुड्डा ने 16वें ओवर में गेंदबाजी की और 22 रन लुटाए। वहीं, रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में गेंदबाजी की और 17 रन लुटाए। दोनों ने मिलकर दो ओवर में 39 रन लुटाए और मैच यहीं पलट गया। फिलहाल 18 गेंदों पर गुजरात को 29 रन की जरूरत है। फिलहाल डेविड मिलर 18 गेंदों पर 22 रन और राहुल तेवतिया 18 गेंदों पर 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10:43 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: गुजरात को चौथा झटका, वेड आउट

78 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को चौथा झटका लगा। दीपक हुड्डा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते दिखे। उन्होंने 12वें ओवर में मैथ्यू वेड को क्लीन बोल्ड किया। वेड 29 गेंदों पर 30 रन बना सके। 12 ओवर के बाद गुजरात ने चार विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। गुजरात को अभी 48 गेंदों पर 80 रन की जरूरत है।

हार्दिक को आउट करने के बाद जश्न मनाती लखनऊ की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: गुजरात के कप्तान हार्दिक पवेलियन लौटे

11वें ओवर में 72 के स्कोर पर गुजरात को तीसरा झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या 28 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। क्रुणाल ने हार्दिक को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। इसके बाद क्रुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने अपने मुंह पर हाथ रख लिया था। 11 ओवर के बाद गुजरात ने तीन विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। हार्दिक ने मैथ्यू वेड के साथ 48 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल वेड और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
10:32 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: गुजरात का स्कोर 72/2

10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाकर 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 27 गेंदों पर 33 रन और मैथ्यू वेड 24 गेंदों पर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को 60 गेंदों पर 87 रन की जरूरत है। दोनों के बीच 47 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10:17 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: छह ओवर के बाद गुजरात 44/2

छह ओवर के बाद गुजरात ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल मैथ्यू वेड 12 गेंदों पर 14 रन और हार्दिक पांड्या 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दुष्मंथा चमीरा ने शुभमन गिल और विजय शंकर को पवेलियन भेजा। लखनऊ ने गुजरात को 159 रन का लक्ष्य दिया है। 
09:57 PM, 28-Mar-2022

GT vs LSG Live: क्रुणाल ने दीपक को लगाया गले

15 रन के स्कोर पर गुजरात को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी के बाद श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा का कहर देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने दो ओवर में दो विकेट ले लिए हैं। पहले ओवर में चमीरा ने शुभमन गिल को आउट किया था। वहीं अपने दूसरे ओवर में चमीरा ने विजय शंकर को क्लीन बोल्ड किया। शंकर छह गेंदों पर चार रन बना सके। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है। मैथ्यू वेड पांच रन और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

शुभमन का कैच दीपक हुड्डा ने लिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने उन्हें गले से लगा लिया। दरअसल दोनों के बीच पिछले साल विवाद की खबरें सामने आई थीं। दोनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में आपस में लड़ लिए थे, जिसके बाद दीपक ने बायो-बबल छोड़ दिया था। दोनों ने पुराने गिले शिकवे भुला दिए हैं और लखनऊ को जिताने के लिए जी जान लगा दी है। 

Imageगले लगाते दीपक हुड्डा और क्रुणाल
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed