GT vs LSG Highlights: लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया, ओरुर्के को तीन और आवेश-आयुष को दो-दो विकेट मिले
{"_id":"682f221a5e9f3a1759008f9e","slug":"gt-vs-lsg-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-lucknow-super-giants-ipl-2025-64th-match-updates-2025-05-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs LSG Highlights: लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया, ओरुर्के को तीन और आवेश-आयुष को दो-दो विकेट मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 22 May 2025 11:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 22 May 2025 11:48 PM IST
खास बातें
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन विकेट लिए जबकि आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:47 PM, 22-May-2025
लखनऊ ने 33 रन से जीता मैच
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर सत्र की छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन विकेट लिए जबकि आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे विलियम ओरुर्के ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कप्तान गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बना पाए। वहीं, जोस बटलर 18 गेंदों में 33 रन बना पाए।
इसके बाद चौथे नंबर पर आए शेरफेन रदरफोर्ड ने शाहरुख खान के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 40 गेंदों में 86 रन जोड़े। रहदरफोर्ड 38 और शाहरुख 57 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया ने दो, अरशद खान ने एक, कगिसो रबाडा ने दो और साई किशोर ने एक रन बनाया। वहीं, राशिद खान चार रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले लखनऊ की शुरुआत भी शानदार हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने मार्करम को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्श को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने 52 गेंदों में 121 रन जोड़े। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर लौटे। वहीं, निकोलस पूरन 56 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए अरशद खान और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया।
11:36 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात को सातवां झटका
आवेश खान ने शाहरुख खान को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह 57 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
11:31 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात को छठा झटका
शाहबाज अहमद ने अरशद खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर राशिद खान आए हैं।11:27 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात का चौथा और पांचवां विकेट गिरा
गुजरात को चौथा और पांचावां झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (38) और राहुल तेवतिया (2) को अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर शाहरुख खान और अरशद खान मौजूद हैं।11:17 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: शाहरुख खान-शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला मोर्चा
शाहरुख खान-शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुजरात को जीत के लिए 26 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।10:45 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात को तीसरा झटका
आकाश सिंह ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड का साथ देने के लिए शाहरुख खान आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 97/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।10:14 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात को पहला झटका
गुजरात को पहला झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 21 रन बना पाए। अब क्रीज पर जोस बटलर आए हैं।09:49 PM, 22-May-2025
GT vs LSG Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है।09:31 PM, 22-May-2025