GT vs LSG: आठवीं जीत के साथ गुजरात की प्लेऑफ की राह आसान, लखनऊ को 56 रन से हराया
{"_id":"64576a1b01522a152b00f2aa","slug":"gt-vs-lsg-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-lucknow-super-giants-ipl-2023-51st-match-updates-2023-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs LSG: आठवीं जीत के साथ गुजरात की प्लेऑफ की राह आसान, लखनऊ को 56 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 07 May 2023 08:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 07 May 2023 08:04 PM IST
खास बातें
GT vs LSG Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 56 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:23 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: गुजरात की लखनऊ पर बड़ी जीत
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 56 रन से बड़ी जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। उसके 11 मैच में 16 अंक हो गए हैं। गुजरात की यह आठवीं जीत है। उसे इस सीजन में सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ की 11 मैच में यह पांचवीं हार है। उसे पांच जीत मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला है। लखनऊ के 11 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है।लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी। आईपीएल में पहली बार दो भाई एक-दूसरे के खिलाफ कप्तानी करते नजर आए। हार्दिक ने क्रुणाल को हराकर पहली बाजी अपने नाम कर ली है।
मेयर्स और डिकॉक ने दी लखनऊ को मजबूत शुरुआत
228 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की। कायेल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की। मेयर्स 32 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। मेयर्स के आउट होने के बाद डिकॉक एक छोर पर टिके रहे। दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। डिकॉक 16वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 41 गेंद पर 70 रन बनाए। डिकॉक ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। मोहित शर्मा ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी, नूर अहमद और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
07:08 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पांचवां झटका
लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवां झटका 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। नूर अहमद ने निकोलस पूरन को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। पूरन छह गेंद पर तीन रन ही बना सके। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए दो ओवर में 73 रन चाहिए। आयुष बदोनी और स्वप्निल सिंह क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
06:57 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: मार्कस स्टोइनिस का नहीं चला बल्ला
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह नौ गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहित शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया। स्टोइनिस का कैच मोहम्मद शमी ने लिया। उनके बाद क्विंटन डिकॉक भी आउट हो गए। डिकॉक 41 गेंद पर 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। डिकॉक को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। लखनऊ ने 16 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए चार ओवर में 88 रन बनाने हैं।06:40 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: डिकॉक का अर्धशतक, दीपक हुड्डा आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट कर दिया। हुड्डा 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। हुड्डा के आउट होने से ठीक पहले इसी ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ ने 13 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। डिकॉक 51 और मार्कस स्टोइनिस दो रन बनाकर नाबाद हैं।06:36 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 12 ओवर में 113/1
गुजरात के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 12 ओवर में एक विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। 10 ओवर में टीम ने 102 रन बना लिए थे। पिछले दो ओवर में सिर्फ 11 रन बने हैं। क्विंटन डिकॉक 30 गेंद पर 49 और दीपक हुड्डा 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को जीत के लिए आठ ओवर में 115 रन बनाने हैं।06:18 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: गुजरात को मिली पहली सफलता
गुजरात टाइटंस को पहली सफलता मोहित शर्मा ने दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर कायेल मेयर्स को आउट कर दिया। मेयर्स ने 32 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। राशिद खान ने 26 मीटर की दौड़ लगाकर शानदार कैच लिया। एक समय ऐसा लगा कि वह कैच नहीं ले पाएंगे, लेकिन उन्होंने अंत में दाईं ओर झुकते हुए बेहतरीन कैच लपका। लखनऊ ने नौ ओवर में एक विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 20 गेंद पर 37 और दीपक हुड्डा दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर सात ओवर में 76/0 (7ओवर)
लखनऊ सुपर जाएंट्स के ओपनर क्विंटन डिकॉक और कायेल मेयर्स ने टीम को तूफानी शुरुआत दी है। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। लखनऊ ने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं। कायेल मेयर्स 28 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्विंटन डिकॉक ने 14 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं।05:50 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ तेज शुरुआत की है। उसने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। कायेल मेयर्स 17 गेंद पर 29 और क्विंटन डिकॉक सात गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा चोट के कारण बाहर चले गए हैं। उनके स्थान पर केएस भरत विकेटकीपिंग कर रहे हैं।05:12 PM, 07-May-2023
GT vs LSG Live Score: लखनऊ को मिला विशाल लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में दो विकेट पर 227 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तूफानी अर्धशतक लगाया। गिल ने 51 गेंद पर नाबाद 94 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 43 गेंद पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए। डेविड मिलर 12 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। लखनऊ के लिए मोहसिन खान और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।04:55 PM, 07-May-2023