CSK vs GT: 'किलर' मिलर और राशिद खान की तूफानी पारी से जीता गुजरात, चार बार की चैंपियन चेन्नई की पांचवीं हार
{"_id":"625bf2a5ae7ac8011456fd88","slug":"gt-vs-csk-ipl-2022-live-cricket-score-gujarat-vs-chennai-match-29-pune-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs GT: 'किलर' मिलर और राशिद खान की तूफानी पारी से जीता गुजरात, चार बार की चैंपियन चेन्नई की पांचवीं हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 17 Apr 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:31 PM IST
खास बातें
GT vs CSK (Gujarat vs Chennai): गुजरात की टीम शानदार फॉर्म में है और उसने अब तक छह में से पांच मैच जीते हैं। वहीं, चेन्नई की टीम छह में से पांच मैच हार चुकी है। टॉस गुजरात के कप्तान राशिद खान ने जीता। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:17 PM, 17-Apr-2022
गुजरात ने चेन्नई को हराया
गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।गुजरात के लिए 'किलर मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली और एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताया। मिलर 51 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।
17 ओवर तक गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 122 रन था। तब टीम को आखिरी तीन ओवर में 48 रन की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मैच निकाल लेगी, लेकिन तब गुजरात के स्टैंड इन कैप्टन राशिद खान का तूफान देखने को मिला। उन्होंने और मिलर ने मिलर ने मिलकर क्रिस जॉर्डन के 18वें ओवर में 25 रन बटोरे। इस ओवर में राशिद ने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
इसके बाद अगले ओवर में ड्वेन ब्रावो ने राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को पवेलियन भेजा। राशिद 21 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में गुजरात को 13 रन की जरूरत थी। जॉर्डन फिर से गेंदबाजी के लिए आए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। मिलर ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मिलर का कैच पकड़ा गया, लेकिन वह नो बॉल निकला।
फ्री हिट पर मिलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर मिलर ने दो रन लेकर गुजरात की जीत दिलाई। इस जीत के साथ छह मैचों में पांच जीत और एक हार और 10 अंक के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, चेन्नई की टीम छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंकों लेकर नौवें स्थान पर है। चेन्नई का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।
11:07 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: ब्रावो ने गुजरात को दो झटके दिए
19वें ओवर में 157 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को दो झटके लगे। ड्वेन ब्रावो ने पांचवें और छठे गेंद यानी लगातार दो गेंदों पर राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को पवेलियन भेजा। राशिद खान ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए। ब्रावो ने राशिद को मोईन के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने जॉर्डन को कैच थमाया। जीटी को छह गेंदों पर 13 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:47 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: गुजरात को 52 रन की जरूरत
16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 40 गेंदों पर 77 रन और राशिद खान नौ गेंदों पर छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को 24 गेंदों पर 52 रन की जरूरत है।10:30 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: गुजरात को पांचवां झटका
13वें ओवर में 87 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को पांचवां झटका लगा। ड्वेन ब्रावो ने राहुल तेवतिया को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। तेवतिया 14 गेंदों पर छह रन बना सके। फिलहाल राशिद खान और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 87 रन है। ब्रावो का यह ओवर मेडन रहा। गुजरात को 42 गेंदों पर 83 रन की जरूरत है।10:24 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: मिलर का अर्धशतक
12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने चार विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए हैं। टीम को अब 48 गेंदों पर 83 रन की जरूरत है। फिलहाल राहुल तेवतिया छह रन और डेविड मिलर 29 गेंदों पर 52 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिलर ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह उनके आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक है।10:19 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: 10 ओवर के बाद गुजरात 58/4
10 ओवर के बाद गुजरात ने चार विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर 21 गेंदों पर 27 रन और राहुल तेवतिया दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन गिल, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा और अभिनव मनोहर कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: गुजरात को चौथा झटका
आठवें ओवर में 48 के स्कोर पर गुजरात को चौथा झटका लगा। सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने ऋद्धिमान साहा को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। साहा 18 गेंदों पर 11 रन बना सके। शुभमन गिल और विजय शंकर खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, अभिनव मनोहार 12 रन बनाकर आउट हुए। महेश तीक्षणा को दो विकेट और मुकेश चौधरी को एक विकेट मिला। फिलहाल डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं।10:02 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: छह ओवर में गुजरात 37/3
छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर सात गेंदों पर 11 रन और ऋद्धिमान साहा 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। महेश तीक्षणा ने दो और मुकेश चौधरी ने एक विकेट लिया। शुभमन गिल और विजय शंकर खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, अभिनव मनोहार 12 रन बनाकर आउट हुए।09:53 PM, 17-Apr-2022
CSK vs GT Live: गुजरात को तीसरा झटका
चौथे ओवर में 16 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा। महेश तीक्षणा ने अभिनव मनोहर को मोईन अली के हाथों कैच कराया। मनोहर 12 गेंदों पर 12 रन बना सके। तीक्षणा को मिली ये दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विजय शंकर (0) को पवेलियन भेजा था। शुभमन गिल भी शून्य पर आउट हुए। फिलहाल डेविड मिलर और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं।
विकेट मिलने के बाद महेश तीक्षणा
09:42 PM, 17-Apr-2022