10:51 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : गुजरात की जीत
आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में टीम ने कमाल किया। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम की यह इस लीग में पहली जीत है। गुजरात ने मंधाना की टीम को 19 रन से हराया है।
10:26 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : ऋचा घोष 30 रन की पारी खेलकर लौटीं
गुजरात के खिलाफ आरसीबी संघर्ष करती नजर आ रही है। टीम को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर ने दिया है। उन्होंने ऋचा घोष को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। विकेटकीपर बल्लेबाज 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सोफी मोलिनेक्स उतरी हैं।
10:23 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : पैरी 24 रन बनाकर आउट
आरसीबी को चौथा झटका कैथराइन ब्राइस ने दिया। एलिस पैरी 24 रन बनाकर मूनी के हाथों कैच आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर ऋचा घोष और जॉर्जिया वेयरहैम हैं। टीम को जीत के लिए 25 गेंदों में 71 रन की जरुरत है।
10:21 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा तीसरा झटका
आरसीबी को तीसरा झटका सोफी डिवाइन के रुप में लगाष तनुजा कंवर ने उन्हें बोल्ड किया। डिवाइन 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुईं।
09:59 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : मेघना चार रन बनाकर आउट
आरसीबी को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और सोफी डिवाइन हैं।
09:38 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : कप्तान मंधाना 24 रन बनाकर आउट
गुजरात के खिलाफ आरसीबी को दमदार शुरुआत दिलाने वालीं कप्तान स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। फिलहाल क्रीज पर मेघना और एलिस पैरी डटी हैं।
09:19 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : आरसीबी की पारी शुरु
गुजरात द्वारा दिए गए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सब्बिनेनी मेघना और स्मृति मंधाना बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं।
09:02 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : गुजरात की पारी खत्म
आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया।
08:42 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात जाएंट्स की धाकड़ बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट विस्फोटक फॉर्म में नजर आई। टीम को पहला झटका उन्हीं के रूप में लगा। 24 वर्षीय महिला बल्लेबाज 45 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें ऋचा घोष ने एकत बिष्ट के हाथों कैच आउट कराया।
08:15 PM, 06-Mar-2024
GG vs RCB Live Score : लौरा ने जड़ा अर्धशतक, स्कोर 118/0
गुजरात जाएंट्स की धाकड़ बल्लेबाज लौरा ने आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया। कप्तान मूनी भी फिफ्टी की तरफ बढ़ रही हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 118/0 है।