फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG W vs MI W Highlights: जीत के साथ मुंबई फाइनल में पहुंची, गुजरात 47 रन से हारी, हीली का हरफनमौला प्रदर्शन

Thu, 13 Mar 2025 11:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 13 Mar 2025 11:39 PM IST
खास बातें

आज महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने 47 रन से गुजरात को हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

विज्ञापन
GG vs MI WPL Live Score: Gujarat vs Mumbai Today Women WPL Playoffs Match Scorecard News in Hindi
गुजरात बनाम मुंबई - फोटो : WPL-X

लाइव अपडेट

11:06 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: मुंबई की जीत

हीली मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन के दमपर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना खिताबी मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच 15 मार्च (शनिवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए, जो महिला प्रीमियर लीग के किसी मैच की पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 19.2 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हार गई। 

पहली बार एलिमिनेटर मुकाबला खेलने उतरी गुजरात को मुंबई ने सातवीं बार हराया। एश्ले गार्डनर के नेतृत्व वाली टीम का सफर इसी के साथ समाप्त हो गया। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इससे पहले उनके गेंदबाज भी मुंबई के आगे पस्त दिखे।

अहम मुकाबले में गुजरात ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। शबनम इस्माइल ने बेथ मूनी (6) को आउट किया। इसके बाद हरलीन देओल (8) रनआउट हुईं। छठे ओवर की चौथी गेंद पर हीली मैथ्यूज ने कप्तान एश्ले गार्डनर (8) को बोल्ड किया। इस मैच में डैनियल गिब्सन ने 34, फीबी लीचफील्ड ने 31, भारती फुलमाली ने 30, काशवी गौतम ने चार, सिमरन शेख ने 17, तनुजा कंवर ने 16, मेघना सिंह ने पांच रन बनाए। वहीं, प्रिया मिश्रा बिना खाता खोले नाबाद रहीं। इस मैच में मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने तीन और अमेलिया कर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, शबनम इस्माइल और नैट सिवर ब्रंट ने एक-एक सफलता हासिल की।
10:13 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: गिब्सन लौटीं पवेलियन

गुजरात को चौथा झटका डैनियल गिब्सन के रूप में लगा। वह 34 रन बनाकर रनआउट हो गईं। फिलहाल फीबी लीचफील्ड और भारती फुलमाली क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 88/4 है।
विज्ञापन
09:46 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: गुजरात के तीन विकेट गिरे

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत खराब हुई है। पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। शबनम इस्माइल ने बेथ मूनी (6) को आउट किया। इसके बाद हरलीन देओल (8) रनआउट हुईं। छठे ओवर की चौथी गेंद पर हीली मैथ्यूज ने कप्तान एश्ले गार्डनर को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर डैनियल गिब्सन और फीबी लीचफील्ड मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 46/3 है।
09:23 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: गुजरात की पारी शुरू हुई

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। बेथ मूनी और डैनियल गिब्सन क्रीज पर मौजूद हैं। 
09:06 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: मुंबई ने गुजरात को दिया 214 रन का स्कोर

हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट की शतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। पहले संस्करण की विजेता टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का पहली पारी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने दो और काशवी गौतम ने एक विकेट चटकाया।

पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही गुजरात के लिए मुंबई की हीली और ब्रंट सिरदर्द साबित हुईं। दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा था। इसके बाद मैथ्यूज को इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट का साथ मिला और दोनों ने स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हीली ने 50 गेंदों में 77 तो ब्रंट ने 41 गेंदों में 77 रनों की पारियां खेलीं। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए। वहीं, सजीवन सजना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।
08:44 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: काशवी गौतम ने दिया दूसरा झटका

शानदार फॉर्म में नजर आईं हीली मैथ्यूज को काशवी गौतम ने अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने नेट सिवर ब्रंट के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरमनप्रीत कौर उतरी हैं। 17 ओवर के बाद 166/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: हीली और ब्रंट के बीच 133* रन की साझेदारी

हीली मैथ्यूज (77) और नेट सिवर ब्रंट (61) के बीच 133 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और गुजरात के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन रही हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 159/1 है।
08:09 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: हीली और ब्रंट ने संभाला मोर्चा

हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है जो कि 50 के पार पहुंचने वाली है। वहीं, गुजरात को दूसरे विकेट की तलाश है। नौ ओवर के बाद स्कोर 78/1 है।
07:49 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका 26 रन के स्कोर पर डैनियल गिब्सन ने दिया। उन्होंने यास्तिका भाटिया को अपना शिकार बनाया। वह फुलमाली के हाथों 15 रन बनाकर कैच आउट हुईं। 
07:30 PM, 13-Mar-2025

GG W vs MI W Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। वहीं, गुजरात की तरफ से काशवी गौतम पहला ओवर फेंक रही हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed