फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GG vs MI Live Score: कप्तानी पारी खेलकर हरमनप्रीत ने मुंबई को दिलाई जीत, गुजरात को पांच विकेट से हराया

Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, GG vs MI Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने मुंबई को 127 रन का लक्ष्य दिया है। 

विज्ञापन
GG vs MI WPL Live Score: Gujarat vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

10:44 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: पांच विकेट से मुंबई की जीत

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में जीत के रथ को बरकरार रखा। एमआई की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ अमेलिया कर ने दिया। दोनों के बीच 50 गेंदों में 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। मुंबई ने ये मुकाबला 11 गेंदों के शेष रहते अपने नाम किया। 
10:36 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

मुंबई को एक और झटका लग गया है। पूजा वस्त्रकार एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्हें तनुजा कंवर ने बोल्ड किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमनजोत कौर आईं हैं। हरमनप्रीत कौर 39 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। टीम को जीत के लिए सिर्फ पांच रन की जरुरत है। 
विज्ञापन
10:25 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: अमेलिया और हरमनप्रीत की साझेदारी टूटी

गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच 50 गेंदों में 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 31 रन बनाने वाली अमेलिया को एलबडब्ल्यू आउट कर दिया। छठवें नंबर पर  बल्लेबाजी के लिए पूजा वस्त्राकर आई हैं। वहीं, कप्तान 36 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 117/4 है। टीम को जीत के लिए 22 गेंदों में 10 रन की दरकार है।
10:08 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80/3

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80/3 है। कप्तान हरमनप्रीत कौर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर वह नाबाद खेल रही हैं। वहीं, अमेलिया कर 13 गेंदों में 13 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। मुंबई को लक्ष्य हासिल करने के लिए 45 गेंदों में 42 रन की दरकार है।
09:52 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, स्कोर 50/3

नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत के बीच हुई 27 रन की साझेदारी खत्म हो गई। ब्रंट 22 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें विकेटकीपर मूनी ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर रनआट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर आई हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50/3 है।
09:46 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/2

गुजरात द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत झटके के साथ हुई। लगातार दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट औ हरमनप्रीत कौर डटी हैं। दोनों के बीच 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 47/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: दो ओवर में मुंबई के दो विकेट गिरे

मुंबई की पारी की शुरुआत लगातार दो झटकों के साथ हुई है। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैथरीन ने यास्तिका भाटिया को पवेलियन भेजा। वहीं, तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर हेली मैथ्यूज को तनुजा कंवर ने अपना शिकार बनाया। दोनों बल्लेबाज सात-सात रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 32/2 है।
09:29 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई का पहला विकेट गिर गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया सात गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें कैथरीन ब्राइस ने वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 19/1 है।
09:19 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: मुंबई की पारी शुरु

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज क्रीज पर पहुंच चुकी है। पारी का पहला ओवर एशले गार्डनर फेंक रही हैं। 
09:02 PM, 25-Feb-2024

GG vs MI Live: नौ विकेट खोकर गुजरात ने बनाए 126 रन

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 126 रन का स्कोर तैयार किया है। मुंबई के गेंदबाजों के आगे गुजरात के बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं वेदा कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले लौट गईं। मुंबई के खिलाफ बेथ मूनी ने 24, हरलीन देओल ने आठ, फीबी ने सात, दयालन ने तीन, एशले गार्डनर ने 15, तनुजा कंवर ने 28 रन बनाए। वहीं, कैथरीन ब्राइस 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। नौवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं ली ताहुहु शून्य पर आउट हुईं। गुजरात के खिलाफ
शबनिम इस्माइल को तीन, अमेलिया कर को चार विकेट मिले। वहीं, सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को एक-एक सफलता मिली। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed