11:13 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score : मुंबई की बड़ी जीत
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने पहले मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 143 रन से हरा दिया। मुंबई की मजबूत टीम के सामने गुजरात के खिलाड़ी बेदम नजर आए। कप्तान हरमनप्रीत कौर के तूफानी अर्धशतक और साइका इशाक की कातिलाना गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी।
मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। ओपनर हीली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 47 और अमेलिया केर ने 24 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। गुजरात के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। वहीं, गुजरात के लिए सिर्फ दयालन हेमलता और मोनिका पटेल ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। हेमलता ने 23 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। हेमलता के बल्ले से दो छक्के भी निकले। मुंबई के लिए साइका इशाक ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
10:55 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score : गुजरात को लगा आठवां झटका
गुजरात जाएंट्स को आठवां झटका साइका इशाक ने दिया। उन्होंने मानसी जोशी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मानसी ने 19 गेंद पर छह रन बनाए।
10:36 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score : 10 ओवर में गुजरात का स्कोर 36/7
गुजरात जाएंट्स की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में सात विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। दयालन हेमलता 17 और मानसी एक रन बनाकर खेल रही हैं। टीम को जीत के लिए 10 ओवर में 172 रन बनाने हैं।
10:28 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को लगा सातवां झटका
गुजरात को सातवां झटका आठवें ओवर में ही अमेलिया केर ने दिया। उन्होंने तनुजा कंवर को नताली सीवर के हाथों कैच कराया। गुजरात का स्कोर आठ ओवर में सात विकेट पर 23 रन है।
10:25 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को लगा छठा झटका
गुजरात को छठा झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर लगा। अमेलिया केर ने स्नेह राणा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्नेह राणा दो गेंद पर एक रन ही बना सकीं।
10:22 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को लगा पांचवां झटका
गुजरात की आधी टीम 22 रन पर पवेलियन लौट चुकी है। उसे पांचवां झटका जॉर्जिया वेयरहम के रूप में लगा। जॉर्जिया 11 गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गईं।
10:10 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को लगा चौथा झटका
गुजरात जाएंट्स को पांचवें ओवर में चौथा झटका लगा। एनाबेल सदरलैंड को साएका इसाक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सदरलैंड ने 14 गेंद पर छह रन बनाए। उनके आउट होने के बाद बेयरहम क्रीज पर आई हैं।
10:05 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को लगा तीसरा झटका
गुजरात को तीसरा झटका नताली सीवर ब्रंट ने दिया। उन्हें मैच में दूसरी सफलता मिली। नताली ने सब्बिनेनी मेघना को पवेलियन भेज दिया। मेघना ने चार गेंद पर दो रन बनाए। वह नताली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। गुजरात जाएंट्स ने चार ओवर में तीन विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।
09:56 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात को दूसरे ओवर में लगा दूसरा झटका
गुजरात जाएंट्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दूसरे ओवर में उसे दूसरा झटका लगा। अनुभवी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं। उन्हें एसी वॉन्ग ने हीली मैथ्यूज के हाथों कैच कराया। गुजरात के दो ओवर में दो विकेट पर चार रन हैं। मेघना दो और सदरलैंड एक रन बनाकर नाबाद हैं।
09:50 PM, 04-Mar-2023
GG W vs MI W Live Score :गुजरात की कप्तान चोटिल
गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में मैदान से बाहर हो गईं। वह चोटिल होने के कारण पवेलियन लौट गईं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं हरलीन देओल खाता खोले बगैर आउट हो गईं। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। गुजरात के एक ओवर में एक विकेट पर एक रन हैं।