10:47 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : दिल्ली ने दी गुजरात को शिकस्त
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात को इस मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दिल्ली ने ये मैच 25 रन से जीत लिया। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, कैथराइन तीन, तनुजा 13, तरन्नुम पठान नौ रन बना सकीं। इसके अलावा मेघा सिंह 10 और याली सतघरे ने सात रन बनाकर नाबाद रहीं।
09:46 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : गुजरात का चौथा विकेट गिरा
गुजरात को चौथा झटका वेदा कृष्णमूर्ति के रुप में लगा। उन्होंने राधा यादव ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वेदा ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैथराइन ब्राइस उतरी हैं। वहीं, एश्ले गार्डनर 10 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 8.3 ओवर में गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं।
09:35 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : फीबी 15 रन बनाकर आउट
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं फीबी लीचफील्ड 15 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें जेस जोनासन ने सदरलैंड के हाथों कैच आउट कराया। वेदा और एश्ले नाबाद खेल रही हैं। 5.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 38/3 है।
09:31 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : गुजरात को लगा दूसरा झटका
गुजरात को दूसरा झटका कप्तान बेथ मूनी के रुप में लगा। वह 14 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर फीबी और वेदा डटी हैं। 4.2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/2 है।
09:16 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका, स्कोर 0/1
गुजरात जाएंट्स की शुरुआत झटके के साथ हुई है। पहले ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला जबकि दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लौरा बिना खाता खोले आउट हो गईं। कप्तान लैनिंग फिलहाल क्रीज पर हैं जो सात गेंदों में अब तक एक रन भी नहीं बना पाई हैं।
09:12 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : गुजरात की पारी शुरु
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात जाएंट्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेथ मूनी और लौरा उतरी हैं। पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना।
08:50 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : दिल्ली ने गुजरात को दिया 16 रन का लक्ष्य
महिला प्रीमियर लीग के दसवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 164 रन का लक्ष्य थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बनाए। गुजरात के खिलाफ दिल्ली की दमदार शुरुआत हुई। मेग लैनिंग ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एलिस कैप्सी ने 27 रन बनाए। उन्हें मेघना सिंह ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में जेमिमा सात, एनाबेल सदरलैंड ने 20, जेस जोनासन ने 11, अरुंधति रेड्डी ने पांच, राधा यादव ने पांच रन बनाए। वहीं, शिखा पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए मेघना सिंह ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, एश्ले गार्डनर को दो और तनुजा व मन्नत को एक-एक सफलता मिली।
08:48 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : एश्ले गार्डनर ने बनाया अरुंधति रेड्डी को शिकार
दिल्ली के खिलाफ एश्ले गार्डनर को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने अरुंधति रेड्डी को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। रेड्डी सिर्फ पांच रन बना सकीं।
08:42 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : सदरलैंड 20 रन बनाकर लौटीं पवेलियन
फॉर्म में नजरआ रहीं एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें तनुजा कंवर ने एश्ले गार्डनर के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल क्रीज पर अरुंधति रेड्डी औ राधा यादव डटी हैं। टीम का स्कोर 146/6 है।
08:41 PM, 03-Mar-2024
GG vs DC Live Score : दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं जेस जोनासन 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया। एश्ले गार्डनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।