फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS Day-2: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 295 रन पर सिमटी, इंग्लैंड पर 12 रन की बढ़त, स्मिथ ने बनाए 71 रन

Fri, 28 Jul 2023 11:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jul 2023 11:11 PM IST
खास बातें

Australia vs England 5th Test, Ashes 2023 Day-2 Highlights : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। कंगारुओं ने एशेज पर कब्जा जमा लिया है। वह पांचवें टेस्ट को जीतने के साथ सीरीज अपने नाम करने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड की टीम यह टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने उतरी है। ओवल में इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
ENG vs AUS Live Score 2023 Today Australia vs England 5th Test Day 2 Match Scorecard Updates
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:01 PM, 28-Jul-2023

295 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी, दूसरे दिन का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी सिमटते ही अंपायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने का भी एलान कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 12 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एक विकेट पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेविड वॉर्नर गुरुवार को ही 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। लाबुशेन 82 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ख्वाजा अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 157 गेंदों में सात चौके की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड चार रन और मिचेल मार्श 16 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी (10) और मिचेल स्टार्क (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए।

इस बीच स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 38वां अर्धशतक लगाया। वह 123 गेंदों में छह चौके की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस और टॉड मर्फी ने नौवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। मर्फी 34 रन और कमिंस 36 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जो रूट को दो-दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला।
10:15 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को 239 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। स्टीव स्मिथ 123 गेंदों में छह चौके की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 270 रन के पार है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। कप्तान पैट कमिंस 30 रन और टॉड मर्फी 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:57 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार

दूसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 201 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ 46 रन और पैट कमिंस नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी इंग्लैंड से 82 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका मिचेल स्टार्क के रूप में लगा। उन्हें मार्क वुड ने पवेलियन भेजा। स्टार्क सात रन बना सके।
07:57 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

170 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। जो रूट ने एलेक्स कैरी को स्टोक्स के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 180 रन के पार है। कंगारू इंग्लैंड से अब भी 100 रन पीछे हैं। 
07:05 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

151 पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जेम्स एंडरसन ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। मार्श 28 गेंदों में 16 रन बना सके। एंडरसन का यह इस सीरीज में दूसरा विकेट है। पहले टेस्ट के बाद वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे। एंडरसन ने विकेट लेने के बाद राहत की सांस ली। फिलहाल एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। 
06:34 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को चार झटके

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 127 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने उस्मान ख्वाजा के बाद ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा है। ख्वाजा जहां अर्धशतक से चूक गए और 157 गेंदों में सात चौके की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ट्रेविस हेड सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले लाबुशेन को मार्क वुड और वॉर्नर को वोक्स ने आउट किया था। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 28-Jul-2023

लंच ब्रेक

लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 152 गेंदों में 47 रन और स्टीव स्मिथ 20 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया अब भी इंग्लैंड से 168 रन पीछे है। 

आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक पहले सेशन में सिर्फ 54 रन ही बना सके औक एक विकेट गंवाया। लाबुशेन के रूप में आज ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका लगा। वह 82 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। उनके और ख्वाजा के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई। ख्वाजा टेस्ट करियर के 24वें अर्धशतक के नजदीक हैं, वहीं स्मिथ 13 रन बना चुके हैं। डेविड वॉर्नर 24 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से अब तक मार्क वुड और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला है।
05:03 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

91 पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। यह आज ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका है। मार्क वुड ने मार्नस लाबुशेन को जो रूट के हाथों कैच कराया। वह 82 गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ख्वाजा और लाबुशेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई।
04:13 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live: दूसरी दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए 79 रन बना लिए हैं। लाबुशेन और ख्वाजा के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड को मोईन अली के चोटिल होने का नुकसान हो रहा है। मोईन को कल बल्लेबाजी के समय ग्रोइन में चोट लगी थी। वह कल फील्डिंग और गेंदबाजी के लिए नहीं आए। आज भी वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं। 
04:09 PM, 28-Jul-2023

ENG vs AUS Live:

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से 222 रन पीछे था। उस्मान ख्वाजा 26 रन और मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर नाबाद थे। कंगारुओं को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें क्रिस वोक्स ने जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 24 रन बना सके।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed