AUS vs ENG Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0, इंग्लैंड 379 रन आगे
{"_id":"648c2c800a26cb230d0632c8","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-1st-test-match-at-edgbaston-stadium-updates-2023-06-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14\/0, इंग्लैंड 379 रन आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 16 Jun 2023 11:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:09 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पहले मैच में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 393/8 के स्कोर पर पारी घोषित की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0 है। इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है।
विज्ञापन
शतकीय पारी के बाद जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:07 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0
बर्मिंघम में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0 है। डेविड वॉर्नर आठ और उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की थी। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए।10:34 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: इंग्लैंड ने पहली पारी में 393 रन बनाए
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 393 रन के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 78 ओवर खेले और आठ विकेट खोकर 393 रन बनाए। सबसे ज्यादा नाबाद 118 रन जो रूट ने बनाए। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। मैच के पहले दिन 393 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पारी घोषित करना सभी को हैरान करने वाला है। हालांकि, ब्रेंडन मैक्कुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद 'बैजबॉल' वाले रवैये में ऐसी चीजे सामान्य हैं।
विज्ञापन
10:23 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: जो रूट का शतक
जो रूट ने 145 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 350 रन के पार जा चुका है। स्टुअर्ट ब्रॉड भी 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब रूट के साथ ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं। ये दोनों इंग्लैंड का स्कोर 400 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। 77 ओवर का खेल होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 373 रन है।09:38 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: मोईन अली 18 रन बनाकर आउट
323 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम को सातवां झटका लगा है। मोईन अली 17 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन लियोन ने उन्हें एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया। अब जो रूट के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड क्रीज पर हैं। रूट अपने शतक के करीब हैं।09:22 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: बेयरस्टो 78 रन बनाकर आउट
297 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा है। जॉनी बेयरस्टो 78 गेंद में 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन लियोन ने उन्हें एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया। उन्होंने छठे विकेट के लिए जो रूट के साथ 121 रन की साझेदारी की। अब मोईन अली और जो रूट क्रीज पर हैं। दोनों मिलकर इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 300 रन के पार ले जा चुके हैं। जो रूट अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं।09:02 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: बेयरस्टो का अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार
जो रूट के बाद जॉनी बेयरस्टो ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छठे विकेट के लिए रूट के साथ शतकीय साझेदारी की है और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला है। इन दोनों की शानदार साझेदारी के चलते इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 250 रन के पार जा चुका है। 60 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 282 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 240/5
दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 240/5 है। जो रूट अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं और जॉनी बेयरस्टो उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हो चुकी है। रूट 66 और बेयरस्टो 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, स्कॉट बोलैंड को एक विकेट मिला है।07:43 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट क्रीज पर हैं। रूट अपना अर्धशतक पुरा कर चुके हैं। बेयरस्टो के साथ साझेदारी कर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला है।07:12 PM, 16-Jun-2023
AUS vs ENG Test Live: इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
176 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान बेन स्टोक्स आठ गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अब जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का बैजबॉल वाला आक्रामक रवैया अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है। जैक क्राउली को छोड़ इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया है।07:10 PM, 16-Jun-2023