फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: एजबेस्टन टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 28/2, बारिश ने किया मजा किरकिरा

Sun, 18 Jun 2023 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Jun 2023 11:08 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। रविवार (18 जून) को मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में पांच विकेट पर 311 रन से आगे खेलने उतरी। वह 386 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को सात रन की बढ़त मिली। इंग्लिश टीम ने दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में दो विकेट पर 26 रन बना लिए थे। बारिश के कारण तीसरे दिन के अंतिम सत्र का खेल काफी बर्बाद हुआ। इंग्लैंड की कुल बढ़त 35 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी।

विज्ञापन
england vs australia live cricket score eng vs aus ashes 2023 1st test day 3 match at edgbaston stadium update
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:05 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: तीसरे दिन का खेल समाप्त

बारिश के कारण मैच के तीसरे दिन का खेल काफी बर्बाद हुआ। अंपायरों ने काफी इंतजार के बाद दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। अनुभवी जो रूट के साथ ओली पोप नाबाद हैं। दोनों को खाता खोलना है। बेन डकेट 19 और जैक क्रॉली सात रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को एक-एक सफलता मिली। अब इंग्लिश टीम मैच के चौथे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगी। वहीं, कंगारू टीम की नजर अंग्रेजों को सस्ते में आउट करने पर होगी।

इससे पहले तेज गेंदबाजों ओली रॉबिंसन (3/55) और स्टुअर्ट ब्रॉड (3/68) के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेट दिया। इस तरह मेजबान टीम पहली पारी में सात रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (141) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने 147 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि जेम्स एंडरसन (1/33) और कप्तान बेन स्टोक्स (1/53) ने भी विकेट चटकाए।

रॉबिंसन ने दिए झटके
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से शुरू की। टीम ने 75 रन जोड़कर अपने शेष पांच विकेट गंवा दिए। दिन का पहला विकेट एंडरसन ने कैरी (66) को बोल्ड करके दिलाया। कैरी और ख्वाजा ने छठे विकेट के लिए 192 गेंदों में 118 रन की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद कप्तान कमिंस ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। लेकिन इस दौरान रॉबिंसन ने 5 रन के अंतराल में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए। उन्हाेंने 372 के स्कोर पर पहले ख्वाजा (141) को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। फिर 377 पर नाथन लियोन (01) को डकेट के हाथों कैच आउट करा दिया। ब्रॉड ने बोलैंड को खाता खोल बिना ही पवेलियन भेज दिया। इस बीच, कमिंस (38) छक्का मारने के चक्कर में रॉबिंसन की गेंद पर स्टोक्स को कैच दे बैठे और इंग्लैंड ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। पहले सत्र में लंच तक ऑस्ट्रेलियाई पारी 386 में समट गई।

ऑस्ट्रेलिया को मिला बारिश का फायदा
दूसरे सत्र में इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को बारिश का फायदा मिला। जब पहली बार बारिश आई थी तब इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोकर 26 रन था। फिर इंग्लिश बल्लेबाज क्रॉली (07) और डकेट (19) खेलने आए तो दोनों ओपनरों को चार गेंद के अंतराल में बोलैंड और कमिंस ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद फिर दूसरी बार बारिश आ गई और खेल रोक दिया गया।
10:05 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: अब तक नहीं शुरू हुआ खेल

बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी अब तक फिर से शुरू नहीं हो पाई है। अंपायर कुछ देर में एक बार फिर से मैदान को देखेंगे। अगर उन्हें लगेगा कि आज के दिन का खेल आगे हो सकता है तो मुकाबला होगा नहीं तो अब दोनों टीमें मैच के चौथे दिन मैदान पर उतरेंगी।
विज्ञापन
08:29 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: एजबेस्टन में फिर बारिश ने डाला खलल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला है। खेल को फिलहाल रोक दिया गया है। इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है। जो रूट के साथ ओली पोप नाबाद हैं।
08:20 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: बारिश के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर

एजबेस्टन में बारिश रुक गई है और खेल फिर से शुरू हो गया है। बारिश के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है। इंग्लैंड को लगातार दो झटके लगे हैं। उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर बेन डकेट को आउट कर दिया। डकेट 28 गेंद पर 19 रन बनाकर कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। उनके बाद अगले ही ओवल में जैक क्रॉली आउट हो गए। क्रॉली को स्कॉट बोलैंड ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। क्रॉली ने 25 गेंद पर सात रन बनाए। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर हैं।
07:01 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड की पारी में बारिश की एंट्री

इंग्लैंड ने लंच के बाद अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। उसने बिना किसी नुकसान के 26 रन बनाए ही थे कि बारिश शुरू हो गई। फिलहाल खेल रुका हुआ है। इंग्लैंड के ओपन बेन डकेट 18 और जैक क्रॉली सात रन बनाकर नाबाद हैं।
05:43 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई है। इंग्लैंड को सात रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में आठ विकेट पर 393 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 66 और ट्रेविस हेड ने 50 रन की पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन 38-38 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका

उस्मान ख्वाजा के बाद नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड भी पवेलियन लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नौ बल्लेबाज आउट हो गए हैं। लियोन एक रन बनाकर रॉबिंसन की गेंद पर बेन डकेट को कैच थमा बैठे। वहीं, बोलैंड को स्टुअर्ट ब्रॉड ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। बोलैंड खाता नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड से पहली पारी में आठ रन पीछे है।
05:11 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: उस्मान ख्वाजा ने खेली शानदार पारी

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा आखिरकार आउट हो गए हैं। उन्होंने 321 गेंद की पारी में 141 रन बनाए। उस्मान को ओली रॉबिंसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 376 रन है। वह इंग्लैंड से पहली पारी में 17 रन पीछे हैं। कप्तान पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
04:00 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ खराब रही। उसने दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसे दिन के पांचवें ओवर में झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया। कैरी 99 गेंद पर 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद कप्तान पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा टिके हुए हैं।
03:21 PM, 18-Jun-2023

ENG vs AUS: एजबेस्टन टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 28/2, बारिश ने किया मजा किरकिरा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। रविवार (18 जून) को मैच का तीसरा दिन है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में पांच विकेट पर 311 रन से आगे खेल रही है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed