ENG vs SA Highlights : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, ब्रूक की अर्धशतकीय पारी बेकार गई
{"_id":"66757a4ce797d31ff40ba0c2","slug":"eng-vs-sa-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-super-8-england-vs-south-africa-t20i-match-updates-2024-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA Highlights : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, ब्रूक की अर्धशतकीय पारी बेकार गई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Jun 2024 11:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुसिया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:39 PM IST
खास बातें
England vs South Africa T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ के रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर ग्रुप दो में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
11:30 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया
हैरी ब्रूक के अर्धशतक और लियाम लिविंगस्टोन की तूफानी पारी के बावजूद इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में सात रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के 65 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 163 रन बनाए, जवाब में ब्रूक ने 37 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली और टीम को मुश्किल से उबारा, लेकिन अंतिम ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबादा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें मजबूत कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में अपना लगातार दूसरा मैच जीता और वह दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर ग्रुप दो में शीर्ष पर आ गई है। इस हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।
11:24 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : हैरी ब्रूक पवेलियन लौटे
एनरिच नॉर्त्जे ने अंतिम ओवर में हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। ब्रूक 37 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। अब इंग्लैंड को जीत के लिए पांच गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
11:14 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : लिविंगस्टोन आउट हुए
कैगिसो रबादा ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। लिविंगस्टोन और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और अच्छी स्थिति में लेकर आए, लेकिन रबादा ने महत्वपूर्ण समय में लिविंगस्टोन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को राहत पहुंचाई। लिविंगस्टोन 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।11:06 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : ब्रूक ने इंग्लैंड को संभाला
लगातार झटकों के बाद हैरी ब्रूक ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों की दमदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रनों की जरूरत है।10:40 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : मोइन अली आउट
ओटेनिल बार्टमैन ने मोइन अली को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। मोइन अली 10 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 61 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड को फिलहाल जीत के लिए 58 गेंदों पर 103 रनों की जरूरत है।10:30 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : बटलर पवेलियन लौटे
केशव महाराज ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई। बटलर 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। महाराज का इस मैच का यह दूसरा विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : जॉनी बेयरस्टो आउट हुए
स्पिनर केशव महाराज ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। बेयरस्टो इससे पहले रबादा की गेंद पर आउट होने से बच गए थे, लेकिन वह खुद को मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए।10:19 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : बेयरस्टो-बटलर ने संभाला
शुरुआती झटका लगने के बाद कप्तान जोस बटलर ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अन्य कोई विकेट नहीं गिरने दिया और छह ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 41 रन पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के पास बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को एक और झटका देने का मौका था, लेकिन रबादा की गेंद पर क्लासेन ने बेयरस्टो को जीवनदान दिया।10:00 PM, 21-Jun-2024
ENG vs SA Live : फिल सॉल्ट आउट हुए
तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। 164 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 15 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। सॉल्ट आठ गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।09:57 PM, 21-Jun-2024