ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया, विश्व चैंपियन टीम की टूर्नामेंट में तीसरी हार
{"_id":"6533796a204ebc3e9e0fb3c3","slug":"eng-vs-sa-live-cricket-score-england-vs-south-africa-wc-2023-20th-match-at-wankhede-stadium-update-2023-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया, विश्व चैंपियन टीम की टूर्नामेंट में तीसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 21 Oct 2023 08:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 21 Oct 2023 08:45 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 England vs South Africa 2023: विश्व कप के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हरा दिया। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। विश्व चैंपियन टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को तीसरी जीत मिली है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:36 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: इंग्लैंड की शर्मनाक हार
इंग्लैंड की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप के मौजूदा संस्करण में गत विजेता टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। उसे चार मैचों में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली है। उसकी इकलौती जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी जीत हासिल की है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराया है। उसे इकलौती हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली है। इंग्लैंड का अगला मुकाबला 26 अक्तूबर को बंगलूरू में श्रीलंका से होगा। वहीं, अफ्रीकी टीम 24 अक्तूबर को मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन ही बना सकी। उसके किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गस एटिंकसन ने 35 रन बनाए।
फेल हो गए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज
हैरी ब्रूक 17, जोस बटलर 15, डेविड विली 12, जॉनी बेयरस्टो और आदिल रशीद 10-10 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मलान छह, बेन स्टोक्स पांच और जो रूट दो रन बनाकर आउट हुए। रीस टॉप्ली चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उन्हें एब्सेंट हर्ट घोषित किया गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लुंगी एंगिडी और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
08:08 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: इंग्लैंड को लगातार दो ओवर में दो झटके
इंग्लैंड की टीम को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 16वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जे ने आदिल रशीद को आउट कर दिया। रशीद 14 गेंद पर 10 रन बनाकर रीजा हेंड्रिक्स को कैच थमा बैठे। अगले ओवर में लुंगी एंगिडी ने तीसरी गेंद पर डेविड विली को आउट कर दिया। विली 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने डाइव लगाते हुए उनका शानदार कैच लिया। इंग्लैंड का स्कोर 17 ओवर में आठ विकेट पर 101 रन है। गस एटिंकसन और मार्क वुड क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
07:46 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: इंग्लैंड के छह विकेट गिरे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के छह विकेट गिर गए हैं। 12वें ओवर में गेराल्ड कोएत्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहली गेंद पर इंग्लिश कप्तान जोश बटलर को आउट किया। बटलर सात गेंद पर 15 रन बनाकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा बैठे। उनके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी ब्रूक भी आउट हो गए। ब्रूक ने 25 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्हें कोएत्जे ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर में छह विकेट पर 74 रन है।07:26 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: स्टोक्स आउट, इंग्लैंड का स्कोर 50/4
इंग्लैंड की पारी के नौ ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 16 और कप्तान जोस बटलर एक रन बनाकर नाबाद हैं। इस विश्व कप में पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरे दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स फेल हो गए। वह आठ गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया।07:00 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: इंग्लैंड की खराब शुरुआत
इंग्लैंड की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी खराब रही। उसने चार ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर चार ओवर में दो विकेट पर 23 रन है। जॉनी बेयरस्टो 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एंगिडी ने रसी वान डर डुसेन के हाथों कैच कराया। उनके बाद जो रूट भी पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। रूट ने छह गेंद पर दो रन बनाए। डेविड मलान के साथ बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।06:07 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: इंग्लैंड को मिला मुश्किल लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इंग्लैंड के लिए अब तक गलत साबित हुआ है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उनके इस निर्णय को गलत साबित करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 399 रन बना दिए। इंग्लिश टीम को जीत के लिए रिकॉर्ड 400 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। विश्व कप इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका ने बना दिया। उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान ने 2019 में आठ विकेट पर 348 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, यह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड ने 2015 में ओवल के मैदान पर पांच विकेट पर 398 रन बनाए थे।दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। रसी वान डर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स और मार्को यानसेन ने अर्धशतक लगाया। क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। हेंड्रिक्स ने 75 गेंद की पारी में 85 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। मार्को यानसेन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। डुसेन ने 61 गेंद की पारी में आठ चौकों की मदद से 60 रन बनाए। डेविड मिलर पांच, क्विंटन डिकॉक चार और गेराल्ड कोएत्जे तीन रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने तीन विकेट लिए। गस एटिंकसन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:48 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: क्लासेन ने लगाया शतक
हेनरिच क्लासेन ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मार्क वुड की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए और शतक पूरा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 47 ओवर में पांच विकेट पर 348 रन बना लिए हैं। क्लासेन 63 गेंद पर 104 और मार्को यानसेन 32 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।05:45 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 46 ओवर में 333/5
दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 46 ओवर में पांच विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन 90 और मार्को यानसेन 34 रन बनाकर नाबाद हैं।04:52 PM, 21-Oct-2023
ENG vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा एक और झटका
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका भी रीस टॉप्ली ने दिया। उन्होंने 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया। मिलर छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच बेन स्टोक्स ने लिया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 243 रन हो गया है। हेनरिच क्लासेन के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।04:45 PM, 21-Oct-2023