ENG vs NZ T20: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया, बटलर एंड कंपनी की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
{"_id":"6360c7bcccf6c41227553852","slug":"eng-vs-nz-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-england-vs-new-zealand-t20i-match-at-brisbane-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ T20: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया, बटलर एंड कंपनी की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 01 Nov 2022 05:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 01 Nov 2022 05:21 PM IST
खास बातें
England vs New Zealand T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 33वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:03 PM, 01-Nov-2022
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 33वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा दिया है। ब्रिस्बेन में खेले गए सुपर-12 राउंड के ग्रुप-वन के इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 47 गेंदों में 73 रन और एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान कप्तान केन विलियम्सन ने 40 गेंदों में 40 रन बनाए।इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ग्रुप-वन से सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। अब न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के पांच-पांच अंक हैं। तीनों टीमें अपने चार-चार मुकाबले खेल चुकी हैं और एक-एक मैच और खेलना है। तीनों टीमों के एक-एक मैच बारिश की वजह से धुल गए। न्यूजीलैंड की टीम चार मैचों में दो जीत, एक हार के साथ पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +2.233 है जो कि सबसे ज्यादा है। वहीं, इंग्लैंड की टीम चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.547 है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.304 है और वह तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका की टीम भी अभी सेमीफाइनल के रेस में बनी हुई है।
न्यूजीलैंड को अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड, इंग्लैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। तीनों ही मैच वर्चुअल नॉकआउट वाले हैं। हारने वाली टीम का इस विश्व कप में सफर खत्म हो जाएगा।
04:48 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: फिलिप्स और मिशेल आउट
18वें ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स 36 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। इससे पहले डेरिल मिशेल भी तीन रन बनाकर आउट हुए। लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवाकर न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में पड़ गई है। अब उन्हें 12 गेंदों में 40 रन की जरूरत है। फिलहाल मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
04:37 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: रोमांचक मोड़ पर मैच
16वें ओवर में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन के बाद जेम्स नीशम भी आउट हो गए। उन्हें मार्क वुड ने सैम करन के हाथों कैच कराया। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल क्रीज पर हैं। अब कीवी टीम को 24 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।04:30 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
15वें ओवर में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन 40 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने राशिद के हाथों कैच कराया। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 29 गेंदों में 56 रन और जेम्स नीशम चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। विलियम्सन ने फिलिप्स के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी निभाई। अब कीवी टीम को 30 गेंदों में 57 रन की जरूरत है।04:24 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: फिलिप्स का अर्धशतक
14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल केन विलियम्सन 38 गेंदों में 39 रन और ग्लेन फिलिप्स 26 गेंदों में 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को अब 36 गेंदों में 67 रन की जरूरत है। फिलिप्स के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह छठा अर्धशतक रहा।04:05 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: विलियम्सन और फिलिप्स क्रीज पर
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल कीवी टीम को 60 गेंदों में 114 रन की जरूरत है। कप्तान केन विलियम्सन 29 गेंदों में 29 रन और ग्लेन फिलिप्स 11 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 10वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर कवर पॉइंट पर मोईन अली ग्लेन फिलिप्स का आसान कैच छोड़ दिया। तब फिलिप्स 15 रन पर थे। फिलिप्स ने पिछले मैच में शतक जड़ा था। ऐसे में यह कैच इंग्लैंड को कितना महंगा पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
पारी के पांचवें ओवर में 28 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। फिन एलेन 11 गेंदों 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।03:31 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में आठ के स्कोर पर पहला झटका लगा। क्रिस वोक्स ने डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। कॉन्वे नौ गेंदों में तीन रन बना सके। बटलर ने विकेट के पीछे अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल केन विलियम्सन और फिन एलेन क्रीज पर हैं।03:03 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया मुश्किल लक्ष्य
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उनके साथी ओपनर एलेक्स हेल्स ने 52 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। बेन स्टोक्स आठ, हैरी ब्रुक सात और मोईन अली पांच रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने नाबाद छह और डेविड मलान ने नाबाद तीन रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।02:49 PM, 01-Nov-2022