ENG vs AFG: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, गत विजेता इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया, मुजीब-राशिद का कमाल
{"_id":"652b93a39c93863c6d0a5535","slug":"eng-vs-afg-world-cup-live-icc-wc-2023-england-vs-afghanistan-today-match-at-arun-jaitley-stadium-2023-10-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AFG: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, गत विजेता इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया, मुजीब-राशिद का कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 15 Oct 2023 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 15 Oct 2023 09:42 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 England vs Afghanistan 2023: वनडे विश्व कप के 13वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:31 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड की शर्मनाक हार
अफगानिस्तान ने विश्व कप के 13वें संस्करण का पहला उलटफेर कर दिया। उसने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल की। अफगान टीम ने मैच को 69 रन से अपने नाम किया। 2015 विश्व कप के बाद टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है। वहीं, इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 12 साल में दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 2011 विश्व कप में बंगलूरू में उसे आयरलैंड ने हराकर उलटफेर किया था। अफगानिस्तान ने विश्व कप में पहली बार किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है। इससे पहले उसने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई।
स्पिनर्स के आगे इंग्लिश बल्लेबाज ढेर
अफगानिस्तान के लिए उसके स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने दो विकेट अपने नाम किए। राशिद, मुजीब और नबी ने मिलकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। फजहलहक फारूकी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया।
राशिद ने लिया आखिरी विकेट
इंग्लैंड की पारी का 10वां विकेट राशिद खान ने लिया। उन्होंने 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड को क्लीन बोल्ड कर दिया। वुड ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। रीस टॉप्ली 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
हैरी ब्रूक को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उन्हें छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। डेविड मलान ने 32, आदिल रशीद ने 20, मार्क वुड ने 18, रीस टॉप्ली ने नाबाद 15 और जो रूट ने 11 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन ने 10-10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने नौ-नौ रन बनाए। ओपनर जॉनी बेयरस्टो दो रन बनाकर आउट हुए।
09:26 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड के नौ विकेट गिरे
इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ हार के कगार पर है। उसके नौ विकेट गिर चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 40 ओवर में नौ विकेट पर 213 रन है। मार्क वुड और रीस टॉप्ली क्रीज पर हैं। आदिल रशीद को आउट राशिद खान ने आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। रशीद ने 13 गेंद पर 20 रन बनाए।
विज्ञापन
09:02 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड को बड़ा झटका
इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका मुजीब उर रहमान ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को हार के करीब पहुंचा दिया है। ब्रूक 61 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हो। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। ब्रूक इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद थे। 35 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 173 रन है। मार्क वुड और आदिल रशीद क्रीज पर हैं।08:24 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: सैम करन हुए आउट
सैम करन इंग्लैंड के लिए आउट होने वाले छठे बल्लेबाज बने। उन्हें मोहम्मद नबी ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर रहमत शाह के हाथों कैच कराया। करन ने 23 गेंद पर 10 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद क्रिस वोक्स क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 29 ओवर में छह विकेट पर 141 रन है।08:20 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: हैरी ब्रूक ने लगाया करियर का दूसरा अर्धशतक
इंग्लैंड के युवा स्टार हैरी ब्रूक ने अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 45 गेंद पर अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड ने 27 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 52 और सैम करन 10 रन बनाकर नाबाद हैं।08:02 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: मुश्किल में इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल में फंस गई है। उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने 21 ओवर में 119 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी भी 166 रन बनाने हैं। हैरी ब्रूक 42 और सैम करन एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड को पांचवां झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने विस्फोटक लियाम लिविंगस्टोन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: मुश्किल में इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल में है। उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान जोस बटलर को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नवीन उल हक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बटलर 18 गेंद पर नौ रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए हैं।07:26 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड को बड़ा झटका मोहम्मद नबी ने दिया है। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाने वाले डेविड मलान को आउट कर दिया। मलान 39 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। नबी की गेंद पर इब्राहिम जादरान ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 13 और कप्तान जोस बटलर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।06:46 PM, 15-Oct-2023
ENG vs AFG Live Score: मुजीब ने रूट को किया बोल्ड
मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को क्लीन बोल्ड कर दिया। रूट 17 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद हैरी ब्रूक क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड ने सात ओवर में दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 19 रन बनाकर नाबाद हैं।06:22 PM, 15-Oct-2023