DC vs SRH Highlights : हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, नटराजन को मिले चार विकेट, मैकगर्क ने जड़ा पचासा
{"_id":"6623bbdc162fad91370235a5","slug":"dc-vs-srh-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2024-35th-match-at-arun-jaitley-stadium-2024-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs SRH Highlights : हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराया, नटराजन को मिले चार विकेट, मैकगर्क ने जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 20 Apr 2024 11:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:27 PM IST
खास बातें
DC vs SRH Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई। हैदराबाद के लिए जहां हेड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं दिल्ली की ओर से मैकगर्क ने 15 गेंदों पर पचासा जड़ टीम की उम्मीदें कायम रखी थी, लेकिन अंत में हैदराबाद ने दिल्ली पर आसानी से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:13 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : हैदराबाद ने दिल्ली को हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 32 गेंदों पर 89 रन, अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों पर 46 रन और शाहबाज अहमद के 29 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए। हैदराबाद के लिए टी. नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 25 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैकगर्क ने तूफानी पारी खेल दिल्ली को संभाला और महज 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे तेज पचासा है। मैकगर्क ने इस सीजन अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। हालांकि मयंक मारकंडे ने मैकगर्क को आउट कर हैदराबाद को राहत दिलाई और इसके बाद दिल्ली नियमित रूप से अपने विकेट गंवाती रही और उसे एक और हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में केकेआर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की टीम एक स्थान खिसकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
11:09 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : नटराजन को मिला चौथा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 199 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। नटराजन ने कुलदीप यादव को आउट कर दिल्ली को नौवां झटका दिया। कुलदीप खाता खोले बिना आउट हुए। दिल्ली को अब एक ओवर में 68 रनों की जरूरत है और पंत के साथ मुकेश कुमार क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:06 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : नटराजन ने नॉर्त्जे को पवेलियन भेजा
टी. नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एनरिच नॉर्त्जे को आउट किया। दिल्ली को इस तरह आठवां झटका लगा। नटराजन का इस मैच का यह तीसरा विकेट है। नॉर्त्जे खाता खोले बिना आउट हुए। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने कुलदीप यादव आए हैं। दिल्ली को नौ गेंदों पर 68 रनों की जरूरत है।11:04 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : अक्षर पटेल आउट हुए
टी. नटराजन ने अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका दिया। अक्षर आठ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। पंत हालांकि क्रीज पर मौजूद हैं।11:00 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : क्रीज पर टिके पंत
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत टिककर खेल रहे हैं। दिल्ली को हालांकि 18 गेंदों पर 79 रन बनाने हैं और उसके चार विकेट शेष हैं। पंत 30 गेंदों पर 35 रन और अक्षर पटेल पांच गेंदों पर चार रन बनाकर खेल रहे हैं।10:46 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : ललित यादव पवेलियन लौटे
टी. नटराजन ने ललित यादव को बोल्ड कर दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका दिया। ललित आठ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 166 रन बनाए हैं और उसे 30 गेंदों पर 101 रन बनाने हैं। क्रीज पर फिलहाल पंत 23 गेंदों पर 19 रन बनाकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : दिल्ली को पांचवां झटका
नीतीश रेड्डी ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका दिया। स्टब्स 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर फिलहाल टीम के कप्तान ऋषभ पंत टिके हुए हैं और उनका साथ देने ललित यादव आए हैं।10:14 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : पोरेल पवेलियन लौटे
मयंक मारकंडे ने हैदराबाद को चौथी सफलता दिलाते हुए अभिषेक पोरेल को आउट किया। पोरेल 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउठ हुए। मारकंडे का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। क्रीज पर अब कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं और उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं। दिल्ली ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। उस अब 66 गेंदों पर 131 रन बनाने हैं।10:06 PM, 20-Apr-2024
DC vs SRH Live : मैकगर्क पवेलियन लौटे
मयंक मारकंडे ने मैकगर्क को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया। मैकगर्क 18 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। पचासा पूरा करने के बाद मैकगर्क ने मयंक मारकंडे को निशाना बनाया और उनके ओवर में तीन छक्के लगाए, लेकिन इस ओवर की अंतिम गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।10:04 PM, 20-Apr-2024