फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन में छठी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ रन से दी शिकस्त

Sat, 29 Apr 2023 11:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 29 Apr 2023 11:17 PM IST
खास बातें

DC vs SRH Highlights, Indian Premier League (IPL) 2023 : आईपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स ने इस मैच को नौ रन से अपने नाम कर लिया। कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
DC vs SRH Highlights IPL 2023 Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match Scorecard Updates in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:11 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स की शानदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड पर हराकर शानदार जीत हासिल की। उसने पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया। कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स को उसके घर में हराया था तो हैदराबाद ने इस बार दिल्ली में पहुंचकर जीत हासिल की। सनराइजर्स ने नौ रन से मैच को अपने नाम कर सीजन मे ंतीसरी जीत हासिल की। उसके आठ मैच में छह अंक हो गए हैं और वह नौवें से आठवें नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में यह छठी हार है। उसके आठ मैच में दो अंक ही हैं और वह सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मैच में फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श ने 63 और साल्ट ने 59 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल ने तेजी से 14 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

फिर फेल हुए दिल्ली के बल्लेबाज
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर इस मैच में खाता नहीं खोल सके। वह पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए। साल्ट और मार्श ने टीम को पटरी पर तो ला दिया, लेकिन मध्यक्रम ने एक बार फिर से निराश किया। मनीष पांडे एक, प्रियम गर्ग 12 और सरफराज खान नौ रन बनाकर आउट हुए। रिपल पटेल ने आठ गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। हैदराबाद के लिए मयंक मार्कंडे ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
10:45 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: प्रियम गर्ग भी पवेलियन लौटे

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका 16वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मयंक मार्कंडे ने प्रियम गर्ग को क्लीन बोल्ड कर दिया। गर्ग नौ गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। दिल्ली ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। सरफराज खान और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दिल्ली को जीत के लिए चार ओवर में 57 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:40 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा सबसे बड़ा झटका

इस मैच में दिल्ली के लिए शानदार खेल दिखाने वाले मिचेल मार्श 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली ने 14 ओवर में चार विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। मार्श 39 गेंद पर 63 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर आउट हुए। एडेन मार्करम ने उनका कैच लिया। मार्श ने अपनी पारी में एक चौका और छह छक्के लगाए। फिलहाल सरफराज खान और प्रियम गर्ग क्रीज पर हैं।
10:30 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: नहीं चला मनीष पांडे का बल्ला

अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। अभिषेक शर्मा ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरिच क्लासेन के हाथों स्टंप करा दिया। मनीष पांडे ने तीन गेंद पर एक रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 57 और प्रियम गर्ग एक रन बनाकर नाबाद हैं।
10:24 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स को मिली दूसरी सफलता

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता मयंक मार्कंडे ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिलिप साल्ट को आउट कर दिया। उन्होंने 35 गेंद पर 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। साल्ट का मार्कंडे ने ही लिया। साल्ट और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 53 और मनीष पांडे एक रन बनाकर नाबाद हैं।
10:19 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: मिचेल मार्श का शानदार अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अर्धशतक पूरा कर लिया। मैच में चार विकेट लेने के बाद उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया है। दिल्ली ने 11 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 34 गेंद पर 59 रन और मिचेल मार्श 30 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: फिलिप साल्ट ने लगाया अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वापसी कर ली है। मिचेल मार्श और फिलिप साल्ट ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। इस दौरान साल्ट ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। दिल्ली ने 10 ओवर में एक विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। साल्ट 55 और मार्श 49 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:56 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर 57/1

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में एक विकेट पर 57 रन बना लिए। छह ओवर में उसे एक ही झटका लगा है। पहले ओवर में डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श और फिलिप साल्ट ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। साल्ट 20 गेंद पर 36 और मार्श 14 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:31 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: खाता नहीं खोल सके डेविड वॉर्नर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर इस मैच में खाता नहीं खोल सके। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉर्नर ने दो गेंदों का सामना किया। दिल्ली ने एक ओवर में एक विकेट पर सात रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और फिलिप साल्ट क्रीज पर हैं।
09:14 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 197 रन बनाे हैं। दिल्ली को मैच जीतने के लिए 198 रन का लक्ष्य मिला है। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 36 गेंद पर 67 और क्लासेन ने 27 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। अब्दुल समद ने 21 गेंद पर 28 और अकील हुसैन ने 10 गेंद पर नाबाद 16 रन का योगदान दिया। राहुल त्रिपाठी ने छह गेंद पर 10 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने आठ और मयंक अग्रवाल ने पांच रन ही बनाए। हैरी ब्रूक खाता नहीं खोल पाए। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed