DC vs RCB Final: बैंगलोर ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब, फाइनल में दिल्ली को आठ विकेट से हराया
{"_id":"65f6eb7f604e712600046621","slug":"dc-vs-rcb-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bangalore-wpl-2024-final-match-updates-2024-03-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB Final: बैंगलोर ने जीता महिला प्रीमियर लीग का खिताब, फाइनल में दिल्ली को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
खास बातें
WPL, DC vs RCB Women’s Final 2024 : महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसके साथ ही महिला प्रीमियर लीग को नया चैंपियन मिल गया है। बैंगलोर ने दिल्ली को हराकर दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
मैच के दौरान आरसीबी की टीम
- फोटो : WPL
लाइव अपडेट
10:37 PM, 17-Mar-2024
बैंगलोर ने जीता खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरसीबी का यह पहला खिताब है। बैंगलोर की पुरुष टीम ने कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन महिला टीम डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में ही विजेता बनकर उभरी। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को सोफी डिवाइन और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इस साझेदारी को शिखा पांडे ने डिवाइन को आउट करके तोड़ा जिन्होंने 32 रन बनाए। इसके बाद कप्तान मंधाना ने पारी संभाली, लेकिन उन्हें मिन्नू मणि ने 31 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। फिर एलिस पैरी और ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई।10:17 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: आरसीबी ने गंवाया दूसरा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल मैच में आरसीबी को दूसरा झटका दिया। सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन के आउट होने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना भी पवेलियन लौट गई हैं। मंधाना ने 31 रन बनाए और उनकी पारी का अंत मिन्नू मणि ने किया।
विज्ञापन
09:50 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: आरसीबी को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को पहला झटका देते हुए सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन को पवेलियन भेजा। दिल्ली के लिए शिखा पांडे ने डिवाइन को आउट किया। अच्छी लय में दिख रहीं डिवाइन 32 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल स्मृति मंधाना और एलिस पैरी क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 53 रन बना लिए हैं और उसे अभी 66 गेंदों पर 61 रनों की जरूरत है।09:43 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: आरसीबी की सधी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने सधी हुई शुरुआत की। आरसीबी ने पहले सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन 31 और स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।09:20 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: बैंगलोर की पारी शुरू
बैंगलोर की पारी शुरू हो चुकी है। टीम मैनेजमेंट ने प्लान में बदलाव करते हुए फाइनल में स्मृति मंधाना के साथ सोफी डिवाइन को ओपनिंग के लिए भेजा है। इससे पहले मंधाना के साथ मोलीन्यूक्स ओपनिंग के लिए आ रही थीं। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन है। फिलहाल मंधाना तीन और डिवाइन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:03 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: दिल्ली ने 113 रन बनाए
दिल्ली कैपिटल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल का फाइनल मैच खेला जा रहा है। आरसीबी ने श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट कर दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग की सलामी जोड़ी ने शानदर शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाया, लेकिन आठवां ओवर डालने आईं बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने इस ओवर में शेफाली, कैप्सी और जेमिमा को आउट कर दिल्ली की पारी लड़खड़ा दी। इसके बाद श्रेयांका पाटिल ने दिल्ली के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि एक समय बिना किसी नुकसान के 64 रन बनाने वाली टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 113 रन पर सिमट गई। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने चार, मोलीन्यूक्स तीन और आशा ने दो विकेट लिए। दिलचस्प बात यह रही है कि नौ विकेट आरसीबी के स्पिनरों ने लिए जबकि राधा यादव रन आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: दिल्ली को नौवां झटका
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी लगातार लड़खड़ाती जा रही है और उसका नौवां विकेट भी गिर चुका है। 64 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली दिल्ली की टीम ने 113 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा दिए हैं।08:51 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: दिल्ली को लगा आठवां झटका
दिल्ली कैपिटल्स को 101 रन के स्कोर पर आठवां झटका लगा। 64 पर टीम को पहला झटका लगा था और अब 101 रन तक आते-आते टीम ने आठ विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल शिखा पांडे और अरुंधति क्रीज पर हैं। आरसीबी के लिए बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि श्रेयांका और आशा शोभना को दो-दो विकेट मिले।08:41 PM, 17-Mar-2024
DC vs RCB Final Live: दिल्ली को सातवां झटका
दिल्ली कैपिटल्स को 87 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। 64 पर टीम को पहला झटका लगा था और अब 87 तक आते-आते टीम ने सात विकेट गंवा दिए हैं। यानी 24 रन बनाने में दिल्ली ने सात विकेट गंवाए। फिलहाल राधा और अरुंधति क्रीज पर हैं। 64 पर शेफाली के रूप में टीम को पहला झटका लगा था। वह 27 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुई थीं। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। 64 के स्कोर पर ही दिल्ली ने जेमिमा रॉड्रिग्स और फिर एलिस कैप्सी को गंवा दिया। सोफी मोलीन्यूक्स ने एक ही ओवर में तीनों को पवेलियन भेजा। फिर मेग लैनिंग 23 रन बनाकर आउट हुईं। मरिजाने कैप आठ रन, जेस जोनासेन तीन रन और मिन्नू मणि पांच रन बनाकर आउट हुईं। आशा शोभना ने जेस और मरिजाने को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा।08:34 PM, 17-Mar-2024
