फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs MI Live Score : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की एकतरफा जीत, मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया

Tue, 05 Mar 2024 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Mar 2024 07:59 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, DC vs MI Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने मुंबई को 193 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बना सकी।

विज्ञापन
DC vs MI WPL Live Score: Delhi vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : BCCI/WPL

लाइव अपडेट

10:46 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली कैपिटल्स की जीत

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरी मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बना सकी। दिल्ली के खिलाफ मुंबई का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। अमनजोत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है। 
10:28 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई को लगा छठा झटका

दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए इस मैच में अब तक सर्वाधिक 42 रन बनाने वाली बल्लेबाज अमनजोत कौर 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें जेस जोनासन ने अपना शिकार बनाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सजीवन सजना उतरी हैं। टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 66 रन की जरुरत है।
विज्ञापन
09:58 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : मैथ्यूज और अमेलिया आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यज के रुप में लगा। उन्हें जेस जोनासन ने छठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस कैप्सी के हाथों कैच आउट कराया। वह 17 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। चौथे विकेट के लिए उन्होंने अमेलिया कर के साथ 17 गेंदों में 25 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद टीम को पांचवां झटका अमेलिया के रूप में लगा जो सिर्फ 17 रन बन सकीं। फिलहाल पूजा और अमनजोत क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 74/5 है। 
09:34 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट

दिल्ली के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस संघर्ष करती नजर आ रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर छह रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मारिजैन कप ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले उन्होंने यास्तिका भाटिया को आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर उतरी हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/3 है। 
09:24 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : मुंबई की पारी शुरु होते ही लगे दो झटके

मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटकों के साथ हुई। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया तीन गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुईं। पहले ओवर की चौथी गेंद पर मारिजैन कप ने उन्हें बोल्ड किया। वहीं, दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखा पांडे ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सिवर ब्रंट को आउट कर दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं।
09:04 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली की पारी खत्म

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। मेग लैनिंग और मारिजैन कप ने तूफानी अर्धशतक जड़े। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। 31 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के निकले। वहीं, भारतीय महिला बल्लेबाज ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई एलिस कैप्सी ने 19 रन बनाए। उन्हें हेली मैथ्यूज ने अपना शिकार बनाया। मुंबई के खिलाफ जेमिमा ने 33 गेंदों में 69 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, मारिजैन कप सिर्फ 11 रन बना सकीं। जेस जोनासन चार रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए शबनिम, साइका, पूजा और हेली मैथ्यूज ने एक-एक विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:29 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली को लगा तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें अमेलिया कर ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। मुंबई के खिलाफ वह छह चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मारिजान कैप उतरी हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 119/3 है। 
08:15 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : कैप्सी 19 रन बनाकर लौटीं

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस कैप्सी के रुप में लगा। उन्हें हेली मैथ्यूज ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह 20 गेंदों में 19 रन बनाने में कामयाब हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स आईं हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 86/2 है। 
08:11 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 76/1

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। कप्तान लैनिंग 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन और एलिस कैप्सी 19 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 76/1 है। 
07:54 PM, 05-Mar-2024

DC vs MI Live Score : दिल्ली को लगा पहला झटका

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रुप में लगा। उन्हें शबनिंम इस्माइल ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय बल्लेबाज 12 गेंदों में 33 रन बनाने में कामयाब हुईं। उन्होंने 233.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल क्रीज पर कप्तान लैनिंग 19 गेंदों में 19 रन बनाकर डटी हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस कैप्सी आई हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 55/1 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed