MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया
{"_id":"6409d58ceffd264795030419","slug":"dc-vs-mi-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-wpl-2023-7th-match-at-dy-patil-stadium-2023-03-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs DC Highlights: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 09 Mar 2023 10:15 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:15 PM IST
खास बातें
WPL Cricket Score, DEL vs MUM Women’s Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया
- फोटो : WPL
लाइव अपडेट
10:10 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: दिल्ली की पहली हार और मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग में जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है। मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके चार अंक हैं।दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।
इससे पहले दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 और राधा यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों को अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। मुंबई का अगला मुकाबला 12 मार्च को यूपी वॉरियर्स से होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मार्च को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ उतरेगी।
09:56 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: दिल्ली को मिली दूसरी सफलता
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता एलिस कैप्सी ने दिलाई। उन्होंने हीली मैथ्यूज को जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों कैच कराया। जेमिमा ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लिया। मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। मुंबई ने 12 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
09:46 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस को पहला झटका नौवें ओवर में लगा। तारा नौरिस ने पांचवीं गेंद पर यास्तिका भाटिया को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मुंबई ने नौ ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। हीली मैथ्यूज 21 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं। यास्तिका के बाद बल्लेबाजी के लिए नताली सीवर ब्रंट उतरी हैं।09:28 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: मुंबई ने की तेज शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत की है। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 16 गेंद पर 23 और हीली मैथ्यूज 14 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।08:57 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: मुंबई को मिला 106 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई को लगातार तीसरी जीत के लिए 106 रन बनाने हैं। उसके लिए सायका इशाक और इस्सी वोंग ने खतरनाक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 25 और राधा यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन तीनों को अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी।08:47 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: राधा यादव भी हुईं आउट
दिल्ली कैपिटल्स को नौवां झटका 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर इस्सी वोंग की गेंद पर राधा यादव ने हुमैरा काजी को कैच थमा दिया। राधा ने नौ गेंद पर 10 रन बनाए। वोंग को तीसरी सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: दिल्ली को लगा आठवां झटका
दिल्ली को आठवां झटका 17वें ओवर में लगा। तानिया भाटिया को इस्सी वोंग ने आउट किया। तानिया नौ गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुईं। वोंग की गेंद पर हीली मैथ्यूज ने उनका कैच लिया। राधा यादव सात गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं।08:25 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: मेग लैनिंग और जेस जोनासेन भी आउट
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग की पारी का अंत सायका इशाक ने ही किया। लैनिंग ने 41 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। इसके बाद अगले ही ओवर में दिल्ली को छठा झटका लगा। हीली मैथ्यूज ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर जेस जोनासेन को आउट कर दिया। जोनासेन ने तीन गेंद पर दो रन बनाए। अमनजोत कौर ने उनका कैच लिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर मिन्नू मणी स्टंप आउट हो गईं। मैथ्यूज की गेंद पर यास्तिका भाटिया ने उन्हें स्टंप किया। मिन्नू तीन गेंदों पर खाता भी नहीं खोल पाईं।08:22 PM, 09-Mar-2023
DC vs MI Live Score: नहीं चला मरिजान कैप और जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला
इस मैच में दिल्ली की बल्लेबाज मरिजान कैप और जेमिमा रोड्रिग्ज का बल्ला नहीं चला। मरिजान कैप चार गेंद पर दो रन बनाकर इस्सी वोंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आई जेमिमा रोड्रिग्ज ने कुछ रन जरूर बनाए। उन्होंने दिल्ली की पारी को पटरी पर लाया। जेमिमा ने 18 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके दिए।07:53 PM, 09-Mar-2023