DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, तिलक-पांड्या और टिम डेविड की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"662cbd338385adc9e706297f","slug":"dc-vs-mi-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-ipl-2024-43rd-match-updates-2024-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, तिलक-पांड्या और टिम डेविड की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 27 Apr 2024 08:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:04 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, DC vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। इसी के साथ दिल्ली ने ये मुकाबला 10 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
07:43 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : दिल्ली की 10 रन से जीत
आईपीएल 2024 के 43वें मैच दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में अब 10 अंक हो गए। वहीं, मुंबई छह अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बना सकी। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। युवा बल्लेबाज ने 63 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में एमआई ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए थे। रोहित शर्मा आठ, ईशन किशन 20 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर लौटे। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 46 रनों की तूफानी पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ नेहल ने चार, टिम डेविड ने 37, मोहम्मद नबी ने सात, पीयूष चावला ने 10 और ल्यूक वुड (नाबाद) ने नौ रन बनाए। दिल्ली के लिए रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए।07:09 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक वर्मा का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया है। इसके लिए उन्होंने 25 गेंदों का सहारा लिया। आईपीएल में यह तिलक का छठा अर्धशतक है। 26 गेंदों में वह 51 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, उनका साथ 10 गेंदों में 18 रन बनाकर टिम डेविड दे रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 187/5 है।
विज्ञापन
06:53 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : रसिख दार सलाम ने मुंबई को एक ओवर में दिए दो झटके
रसिख ने मुंबई को पारी के 13वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले हार्दिक पांड्या को आउट किया जो 46 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए नेहल वढेरा को गेंदबाज ने आउट करदिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 38 गेंदों में 113 रनों की जरूरत है।06:32 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : हार्दिक-तिलक के बीच पनप रही साझेदारी
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। 20 गेंदों में 38 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में 29 रन और तिलक वर्मा आठ गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। पारी के नौवें ओवर में पांड्या ने 19 रन बटोरे। उन्होंने कुलदीप के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाया।06:19 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : पावरप्ले में मुबंई ने खोए तीन विकेट
पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। खलील अहमद ने छठे ओवर में 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। वह 13 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले खलील ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। वहीं, मुकेश कुमार ने ईशान किशन का विकेट चटकाया। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 65/3 है।06:07 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 92 गेंदों में 212 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई को पहल झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह सिर्फ आठ रन बनाकर लौटे। खलील अहमद ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पूर्व कप्तान को होप के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव पहुंचे हैं।05:41 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हुई
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर लिजाद विलियम्स फेंक रहे हैं।05:23 PM, 27-Apr-2024
DC vs MI Live Score : दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य
दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।05:06 PM, 27-Apr-2024