फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, कप्तान रोहित ने 65 रन बनाए

Tue, 11 Apr 2023 11:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 11:28 PM IST
खास बातें

DC vs MI Indian Premier League 2023 Highlights: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की है। मुंबई को दो मैच में हार के बाद जीत नसीब हुई है। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
DC vs MI IPL Live Score: Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates in Hindi
तिलक वर्मा और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:24 PM, 11-Apr-2023

मुंबई ने दिल्ली को हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया। 

दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।
11:11 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 150 रन के पार

कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने मुंबई का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
10:59 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

143 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 45 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब मुंबई की टीम मुश्किल में आ गई है। क्रीज पर दो नए बल्लेबाज हैं। टिम डेविड और कैमरून ग्रीन पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
10:52 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट भी 139 रन के स्कोर पर गिरा है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। 
10:48 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

139 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 29 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।
10:43 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: रोहित और तिलक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा चुके हैं। अब मुंबई के लिए यह मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक चार छक्के और पांच चौके लगाए हैं। उनके साथ तिलक वर्मा भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 112 रन है। यह टीम तेजी से मैच जीतने की तरफ बढ़ रही है।
10:18 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में 91 रन बनाए

10 ओवर का खेल होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 91 रन हो चुका है। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, तिलक वर्मा उनके साथ है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है।
10:03 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

71 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन 26 गेंद में 31 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। रोहित के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
09:58 PM, 11-Apr-2023

DC vs MI Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 68 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 68 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मुंबई की टीम बेहतर स्थिति में है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed