DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, अक्षर पटेल और ललित यादव ने पलटा मैच
{"_id":"62402ca1b6b2893d6560ffbc","slug":"dc-vs-mi-ipl-2022-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-delhi-capitals-match-2-at-brabourne-stadium-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, अक्षर पटेल और ललित यादव ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 27 Mar 2022 07:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:24 PM IST
खास बातें
DC vs MI Highlights: आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने हारी बाजी जीत ली। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिताया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:15 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली ने मुंबई को चार विकेट से हराया
दिल्ली ने मुंबई को चार विकेट से हरा दिया है। मुंबई की टीम एक बार फिर सीजन का पहला मैच हार गई है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। एक समय पर दिल्ली के छह विकेट गिर चुके थे और ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से यह मैच जीत सकती है। हालांकि, अक्षर पटेल और ललित यादव ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिता दिया।07:12 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये जोड़ी दिल्ली की टीम को मैच में वापस ले आई है। अब तक ये दोनों 27 गेंद में 64 रन जोड़ चुके हैं। दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है और मुंबई एक बार फिर सीजन का शुरुआती मैच हारने की कागार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
07:07 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली को जीत के लिए 19 गेंद में 32 रन की जरूरत
दिल्ली को जीत के लिए 19 गेंद में 32 रन की जरूरत है। अक्षर पटेल और ललित यादव क्रीज पर बने हुए हैं। इन दोनों के बीच 21 गेंद में 42 रन की साझेदारी हो चुकी है और दिल्ली की टीम मैच में बनी हुई है। मुंबई के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में बहुत महंगे साबित हुए हैं और अब रोहित के लिए परेशानी बढ़ चुकी है।07:02 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली को जीत के लिए 40 रन की जरूरत
ललित यादव और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 15 रन बटोरे। दिल्ली की टीम अभी भी इस मैच में बनी हुई है। दिल्ली को जीत के लिए 40 रन की जरूरत है। ललित यादव 35 और अक्षर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।06:55 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंद में 56 रन की जरूरत
दिल्ली को जीत के लिए पांच ओवरों में 56 रन की जरूरत है। अक्षर पटेल और ललित यादव क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली की टीम अभी भी मैच में बनी हुई है।06:45 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली का छठां विकेट गिरा
दिल्ली के छह बल्लेबाज बल्लेबाज आउट हो चुके हैं और अब इस टीम का जीतना मुश्किल लग रहा है। शार्धुल ठाकुर 11 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। बेसिल थम्पी ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। शार्दुल ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शार्दुल के आउट होने के साथ दिल्ली के जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। अब ललित यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:41 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली का स्कोर 100 के पार
पांच विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। 13 ओवर में दिल्ली ने 103 रन बना लिए हैं। ललित यादव 16 और शार्दुल ठाकुर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिए सात ओवरों में 75 रन की जरूरत है, जबकि पांच विकेट बचे हुए हैं। दिल्ली के लिए यह मैच जीतना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि रोवमैन पॉवेल और पंत जैसे बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।06:25 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
72 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रोवमैन पॉवेल खाता खोले बिना आउट हो गए। बेसिल थम्पी की छोटी गेंद पर पॉवेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क कुछ खास नहीं था। मिडविकेट में खड़े डेनियल सम्स ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। अब ललित यादव और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं।06:22 PM, 27-Mar-2022
DC vs MI Live: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
दिल्ली की टीम का चौथा विकेट गिर चुका है। पृथ्वी शॉ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। बेसिल थम्पी की छोटी गेंद पर शॉ ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर की तरफ गई। विकेटकीपर ईशान किशन ने भागकर बेहतरीन कैच पकड़ा। शॉ़ ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 24 गेंद में 38 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद दिल्ली के जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।06:19 PM, 27-Mar-2022