DC vs KKR: दिल्ली ने कोलकाता को चार विकेट से हराया, सीजन में श्रेयस की टीम पर दूसरी बार भारी पड़ी पंत की सेना
{"_id":"626a909145f0cb5cc176866a","slug":"dc-vs-kkr-ipl-2022-live-cricket-score-delhi-vs-kolkata-match-41-wankhede-stadium-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs KKR: दिल्ली ने कोलकाता को चार विकेट से हराया, सीजन में श्रेयस की टीम पर दूसरी बार भारी पड़ी पंत की सेना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
खास बातें
DC vs KKR: आईपीएल 2022 में आज दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में कोलकाता ने दिल्ली के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा था और दिल्ली ने छह विकेट खोकर छह गेंद रहते इसका पीछा कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:09 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली ने चार विकेट से जीता मैच
दिल्ली के रोवमैन पॉवेल ने छक्का लगाकर अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिला दी है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 19वां ओवर करने आए थे और उनके ओवर की आखिरी गेंद पर रोवमैंन पॉवेल ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस सीजन में कोलकाता की टीम दूसरी बार दिल्ली से हारी है। इस हार के साथ ही कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। वानखेडे़ की पिच पर 146 रन बनाने के बाद ही कोलकाता की हार लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। अंत में रोवमैन पॉवेल ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।10:56 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
113 रन के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिर चुका है। अक्षर पटेल 17 गेंद में 24 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। अब रोवमैन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर के ऊपर मैच जिताने की जिम्मेदारी है। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट पर 117 रन हो चुका है।
विज्ञापन
10:52 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली का स्कोर 100 के पार
पांच विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 100 के पार जा चुका है। अब दिल्ली के लिए यह मैच बहुत आसान हो गया है। अक्षर पटेल शानदार लय में दिख रहे हैं। वहीं, रोवमैन पॉवेल भी सही तरीके से उनका साथ निभा रहे हैं। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट पर 113 रन हो चुका है।10:35 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: कप्तान पंत दो रन बनाकर आउट
उमेश यादव ने मैच में तीसरा विकेट हासिल करते हुए दिल्ली को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को विकेटकीपर बाबा इंद्रजीत के हाथों कैच कराया। पंत सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब कोलकाता ने मैच में वापसी कर ली है। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 87 रन है।10:32 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
सुनील नरेन ने दिल्ली को चौथा झटका दिया है। उन्होंने ललित यादव को 22 के स्कोर पर आउट किया। ललित यादव ने धीमी लेकिन उपयोगी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद दिल्ली की टीम मुश्किल में आ चुकी है। अब दो नए बल्लेबाज क्रीज पर हैं, लेकिन दिल्ली को ज्यादा तेजी से रन बनाने की जरूत नहीं है। ऐसे में पंत और बाकी बल्लेबाज अपना समय लेकर खेल सकते हैं। सुनील नरेन ने आईपीएल में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।10:24 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
उमेश यादव ने कोलकाता की टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर को सुनील नरेन के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही कोलकाता के पास मैच में वापसी का मौका बना है। आउट होने से पहले वॉर्नर ने 26 गेंद में 42 रन बनाए और अपनी टीम के लिए यह मैच बहुत आसान कर दिया है। उमेश ने पांचवीं बार डेविड वॉर्नर का शिकार किया है। उनके अलावा आईपीएल में दूसरा कोई गेंदबाज पांच बार वॉर्नर को आउट नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: ललित यादव और वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ललित यादव और डेविड वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों तेजी से दिल्ली की टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 80 रन हो चुका है।10:07 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: दिल्ली का स्कोर 50 के पार
डेविड वॉर्नर और ललित यादव दिल्ली का स्कोर 50 के पार ले जा चुके हैं। वॉर्नर 29 और यादव आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। अब दिल्ली की टीम मजबूत स्थिति में आ चुकी है और कोलकाता को वापसी करने के लिए जल्दी ही विकेट निकालने होंगे। वॉर्नर और यादव के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।09:59 PM, 28-Apr-2022
DC vs KKR Live: पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर 47/2
पावरप्ले में दिल्ली की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और मिशेल मार्श के आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर और ललित यादव ने दिल्ली को तीसरा झटका नहीं लगने दिया है। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम अच्छी स्थिति में है। डेविड वॉर्नर शानदार लय में दिख रहे हैं।09:54 PM, 28-Apr-2022