DC vs GT Highlights: गुजरात ने एक रन से जीता मैच, कुलदीप आखिरी गेंद पर रनआउट; मिलर-केएल की मेहनत पर फिरा पानी
{"_id":"69d6424a8dbc8fc229010301","slug":"dc-vs-gt-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-gujarat-titans-ipl-2026-14th-match-updates-2026-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs GT Highlights: गुजरात ने एक रन से जीता मैच, कुलदीप आखिरी गेंद पर रनआउट; मिलर-केएल की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:52 PM IST
खास बातें
गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम गुजरात
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
11:39 PM, 08-Apr-2026
गुजरात एक रन से जीती मैच
गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी।11:10 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: केएल राहुल शतक से चूके
दिल्ली को छठा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बटलर के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। अब मिलर का साथ देने विपराज निगम आए हैं।
विज्ञापन
11:07 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: 160 पर दिल्ली ने पांचवां विकेट खोया
दिल्ली को पांचवां झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं।10:47 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने फिलिप्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच आउट कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। इससे पहले डेविड मिलर 12 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 134 रन है।10:27 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार
दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 100 के पार पहुंच गया है। नीतीश राणा पांच और समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए। अब केएल राहुल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।10:17 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह नीतीश राणा के साथ क्रीज पर डटे हैं और गुजरात के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 97 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली को पहला झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने पथुम निसांका को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने नीतीश राणा आए हैं।10:01 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच शुरुआती छह ओवरों में 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है।09:35 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।09:19 PM, 08-Apr-2026