DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को नहीं दिला पाए जीत
{"_id":"6609621738ac7790ab068b76","slug":"dc-vs-csk-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-chennai-super-kings-ipl-2024-13th-match-at-aca-vdca-stadium-2024-03-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs CSK : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया, धोनी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन सीएसके को नहीं दिला पाए जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 31 Mar 2024 11:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:57 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, DC vs CSK Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 17वें सीजन में लगातार दो मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। सीजन का 15वां मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बना सकी। दिल्ली ने यह मैच 20 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:23 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराया
आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीत हासिल कर चेन्नई के जीत के रथ को रोक दिया। दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर सिर्फ 171 रन बना सकी। चेन्नई की इस शिकस्त ने उसे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।खलील अहमद की घातक गेंदबाजी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ एक रन और रचिन रवींद्र दो रन बना सके। दोनों को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल को आउट कर दिया। वह 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए। टीम को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।
मुकेश कुमार ने बरपाया कहर
मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सीएसके को 120 रन के स्कोर पर छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जिन्हें मुकेश ने ही 17वें ओवर में शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर लौटे।
तूफानी पारी के बावजूद धोनी नहीं दिला पाए टीम को जीत
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने भी 21 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी और जेडजा के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
11:02 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : चेन्नई को लगा छठा झटका
चेन्नई को छठा झटका 120 रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने शिवम दुबे को शिकार बनाया। वह सिर्फ 20 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।
विज्ञापन
10:45 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : मुकेश कुमार ने चेन्नई को दिया पांचवा झटका
मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं। टीम को जीत के लिए 34 गेंदों में 84 रन की जरूरत है।10:41 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : अजिंक्य रहाणे अर्धशतक से चूके
अजिंक्य रहाणे दमदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने चेन्नई को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई और तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, वह चूक गए। स्टार बल्लेबाज को मुकेश कुमार ने 14वें ओवर में आउट कर दिया। वह 45 रन बना सके।10:37 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 101/3
13 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 45 रन और शिवम दुबे 13 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।10:24 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : डेरिल मिचेल-अजिंक्य रहाणे की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा
चेन्नई को संकट से उबारने में जुटे डेरिल मिचेल को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। उन्होंने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज को 75 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए मिचेल ने अजिंक्य रहाणे के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई। वह इस मैच में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 47/2
आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है, चेन्नई ने दो विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 25 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपती दिख रही है।10:02 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : पॉवरप्ले खत्म हुआ, चेन्नई का स्कोर 32/2
पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। शुरुआती छह ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। खलील अहमद दमदार गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणा और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।09:48 PM, 31-Mar-2024
DC vs CSK Live Score : खलील अहमद ने चेन्नई को दिया दूसरा झटका
चेन्नई के खिलाफ खलील अहमद घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में रचिन रवींद्र को भी आउट कर दिया। इससे पहले खलील ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 17/2 है।09:36 PM, 31-Mar-2024