CSK vs SRH Highlights : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया, तुषार देशपांडे ने झटके चार विकेट
{"_id":"662e4956a03ca798200633b1","slug":"csk-vs-srh-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2024-46th-match-updates-2024-04-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs SRH Highlights : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया, तुषार देशपांडे ने झटके चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 28 Apr 2024 11:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:43 PM IST
खास बातें
CSK vs SRH Indian Premier League 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों के बड़े अंतर से हराया। चेन्नई के लिए एक बार फिर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली। चेन्नई को पिछले दो मैचों में हार मिली थी, लेकिन वह जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही, जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:30 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की बड़ी जीत
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और डेरिल मिचेल की शानदार पारियों के बाद तुषार देशपांडे की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ और मिचेल की अर्धशतकीय पारी और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।हैदराबाद पर बड़ी जीत से चेन्नई ने अंक तालिका में तीन स्थान की बड़ी छलांग लगाई और वह पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम लगातार दो हार के साथ चौथे स्थान पर है।
11:27 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : चेन्नई को मिली नौवीं सफलता
मुस्तफिजुर रहमान ने शाहबाज अहमद को आउट कर हैदराबाद को नौवां झटका दिया। शाहबाज अहमद पांच गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद को फिलहाल जीत के लिए 10 गेंदों पर 81 रन बनाने हैं। डेरिल मिचेल ने इस मैच का पांचवां कैच पकड़ा। उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार फील्डिंग की।
विज्ञापन
11:21 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : तुषार देशपांडे को मिली चौथी सफलता
तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को आउट कर हैदराबाद को आठवां झटका दिया। तुषार का इस मैच का यह चौथा विकेट है। 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया है और उसे अभी 14 गेंदों पर 88 रन बनाने हैं।11:15 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : शार्दुल ने समद को किया आउट
इंपैक्ट सब के तौर पर खेलने उतरे शार्दुल ठाकुर ने अब्दुल समद को आउट कर हैदराबाद को सातवां झटका दिया। समद 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। समद के आउट होने के बाद कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ शाहबाज अहमद मौजूद हैं।11:10 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : क्लासेन पवेलियन लौटे
मथीशा पथिराना ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर हैदराबाद को छठा झटका दिया। क्लासेन 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद को जीत के लिए 25 गेंदों पर 96 रन बनाने हैं और उसके चार विकेट ही शेष हैं। अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने शाहबाज अहमद मैदान पर उतरे हैं।10:54 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : हैदराबाद की पारी धीमी पड़ी
चेन्नई के गेंदबाजों ने हैदराबाद को लगारात झटके दिए जिससे उसकी पारी धीमी पड़ गई है। 14 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद ने पांच विकेट पर 106 रन बनाए हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 36 गेंदों पर 107 रन बनाने की जरूरत है। क्रीज पर हेनरिच क्लासेन 17 रन और अब्दुल समद 11 रन बनाकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : पथिराना ने मार्करम को बोल्ड किया
तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एडेन मार्करम को बोल्ड कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। मार्करम 26 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 85 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। हैदराबाद को अब भी जीत के लिए 55 गेंदों पर 128 रनों की जरूरत है। क्रीज पर फिलहाल हेनरिच क्लासेन के साथ अब्दुल समद मौजूद हैं।10:23 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : नीतीश रेड्डी बने जडेजा का शिकार
रवींद्र जडेजा ने नीतीश रेड्डी को आउट कर हैदराबाद को चौथा झटका दिया। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। नीतीश रेड्डी 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।10:11 PM, 28-Apr-2024
CSK vs SRH Live : हैदराबाद का स्कोर 50 के पार
सनराइजर्स हैदराबाद को एडेन मार्करम और नीतीश रेड्डी ने शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश की। हैदराबाद ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। मार्करम 19 और नीतीश छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले, तुषार देशपांडे ने पावरप्ले में चेन्नई की तीन सफलता दिलाई। वह इस सीजन पहले छह ओवर में तीन विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। तुषार से पहले राजस्थान रॉयल्स के ट्रेंट बोल्ट और संदीप वारियर भी ऐसा कर चुके हैं।10:00 PM, 28-Apr-2024