CSK vs RCB: जडेजा ने निकाला आरसीबी का दम, सीएसके ने रोका विराट सेना का विजय रथ
IPL 2021 HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया।
लाइव अपडेट
आरसीबी की पहली हार
चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया। इसी के साथ विराट सेना को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को चारों खाने चित कर दिया।चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ (33) और फाफ डुप्लेसी (50) की पारियों के दम पर तेज शुरुआत की। वहीं सुरेश रैना ने भी 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया लेकिन रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में 37 रन समेत 62 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम के स्कोर को 191 तक पहुँचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज हुई लेकिन उसके 54 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाजी आउट ही गए। इसके बाद आरसीबी की टीम संभल नहीं पाई और रविंद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हो गई। जडेजा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें मैक्सवेल और डीविलियर्स का विकेट भी शामिल था। जडेजा ने इसके अलावा एक रनआउट भी किया। वहीं इमरान ताहिर ने भी दो विकेट चटकाए। आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई।
Big effort in the field today to go past #RCB. This is one victory that @ChennaiIPL will cherish for a long time! https://t.co/9lEz0r9hZo #SRHvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/7N3a1y4OmI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2021
हार की कगार पर आरसीबी
चेन्नई के गेंदबाजों खासकर जडेजा-ताहिर की जोड़ी ने आरसीबी की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।बल्ले के बाद गेंद से जडेजा का कमाल
रविंद्र जडेजा अकेले आज पूरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर भारी पड़े हैं। उन्होंने चार ओवर में एक मैडेन के साथ 13 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 93/7, नवदीप सैनी (2*), काइल जेमिसन (8*)He is here. He is there. @imjadeja is everywhere.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2021
A direct hit and Christian is run out
Bowls a beauty that crashes into ABD's middle stump.
Jadeja has 3 wickets from 3 overs!https://t.co/wpoquMXdsr #CSKvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/Y10kHEqb7m