CSK vs PBKS Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने 54 रन से हराया, लिविंगस्टोन का ऑलराउंड प्रदर्शन
{"_id":"62499b81ac4c556fac78e845","slug":"csk-vs-pbks-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-punjab-kings-ipl-2022-match-11-at-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब किंग्स ने 54 रन से हराया, लिविंगस्टोन का ऑलराउंड प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 03 Apr 2022 11:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:55 PM IST
खास बातें
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हार का सामना करना पड़ा। टीम अब तक इस सीजन में अपने तीनों मैच हार चुकी है। वहीं, पंजाब किंग्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो में टीम को जीत और एक में हार मिली। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब की टीम 20 ओवर में 180 रन बना सकी। जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
रायुडू को आउट करने के बाद जश्न मनाती पंजाब टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:15 PM, 03-Apr-2022
पंजाब ने चेन्नई को 54 रन से हराया
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रन से हरा दिया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। वहीं, धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर सिमट गई।सीएसके की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। कप्तान रवींद्र जडेजा और मोईन अली शून्य पर आउट हुए। चेन्नई के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने तीन विकेट झटके। वहीं, वैभव अरोड़ और लियाम लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट झटके।
चेन्नई के लिए यह आईपीएल में सबसे खराब शुरुआत है। इससे पहले टीम ने कभी लगातार तीन मैच नहीं हारे। वहीं, पंजाब की टीम इस आईपीएल में लक्ष्य का बचाव करने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने ऐसा किया है।
11:03 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: चेन्नई ने नौ विकेट गंवाए
16वें ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को आठवां झटका लगा। ड्वेन प्रिटोरियस चार गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल एमएस धोनी और क्रिस जॉर्डन क्रीज पर हैं। वहीं, 17वें ओवर में राहुल चाहर ने एमएस धोनी को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। धोनी 28 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:58 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: लिविंगस्टोन के पास हैट्रिक का मौका
15वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। उनके पास हैट्रिक का मौका है। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन ने शिवम दुबे को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। दुबे 30 गेंदों पर 57 रन बना सके। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। शिवम और धोनी के बीच छठे विकेट के लिए 46 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हुई। वहीं, अगली गेंद पर लिविंगस्टोन ने ड्वेन ब्रावो का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। यह एक बेहतरीन कैच था।10:51 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: शिवम दुबे का अर्धशतक
14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। फिलहाल एमएस धोनी 20 गेंदों पर 10 रन और शिवम दुबे 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दुबे ने 25 गेंदों पर आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच पचास प्लस रन की साझेदारी भी हो चुकी है। 14वें ओवर में शिवम दुबे और धोनी ने मिलकर 18 रन बटोरे।10:41 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: 12 ओवर के बाद चेन्नई 69/5
12 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम दुबे 19 गेंदों पर 34 रन और धोनी 13 गेंदों पर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीएसके को अब 48 गेंदों पर 112 रन की जरूरत है।10:21 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: नौ ओवर के बाद चेन्नई 41/5
नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवाकर 41 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम दुबे 11 रन और एमएस धोनी दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई की बल्लेबाजी खराब रही है। रॉबिन उथप्पा 13 रन, ऋतुराज गायकवाड़ एक रन, मोईन अली शून्य और रवींद्र जडेजा शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: चेन्नई के पांच विकेट गिरे
आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। ओडियन स्मिथ ने अंबाती रायुडू को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों पर 13 रन बना सके। चेन्नई की बल्लेबाजी खराब रही है। रॉबिन उथप्पा 13 रन, ऋतुराज गायकवाड़ एक रन, मोईन अली शून्य और रवींद्र जडेजा शून्य पर आउट हुए। फिलहाल शिवम दुबे नौ रन और महेंद्र सिंह धोनी एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट पर 38 रन है।10:09 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: 23 पर चेन्नई को चौथा झटका
छठे ओवर में 23 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कप्तान रवींद्र जडेजा को बोल्ड किया। जडेजा और मोईन अली दोनों शून्य पर आउट हुए। मोईन को वैभव ने बोल्ड किया था। वैभव इस मैच में दो विकेट ले चुके हैं। वह मोईन के अलावा उथप्पा को पवेलियन भेज चुके हैं। वहीं, रबाडा ने ऋतुराज को पवेलियन भेजा। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 27 रन है। फिलहाल शिवम दुबे और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।
वैभव अरोड़ा
10:05 PM, 03-Apr-2022
CSK vs PBKS Live: मोईन अली शून्य पर आउट
पांचवें ओवर में 22 के स्कोर पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। युवा तेज वैभव अरोड़ा ने दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने मोईन अली को बोल्ड किया। मोईन शून्य पर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने रॉबिन उथप्पा को भी आउट किया था। ऋतुराज को रबाडा ने आउट किया था। पांच ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रवींद्र जडेजा और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं।09:57 PM, 03-Apr-2022