11:25 PM, 01-May-2021
चार विकेट से जीती मुंबई
बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके इस मैच के अंतिम ओवर के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद एनगिडी को थमाई है। बल्लेबाजी पोलार्ड कर रहे हैं। पहली गेंद यॉर्कर रही, कोई रन नहीं। दूसरी गेंद फिर यॉर्कर लेकिन गेंद सीमा पार पहुंची, चार रन। अगली गेंद खराब फुलटॉस रही, पोलार्ड ने लगाया चौका। पांचवीं गेंद पर पोलार्ड ने फिर सिक्स लगाया। अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे और पोलार्ड ने दो रन लेकर टीम को जीत दिलाई। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 87 रन बनाए। अपनी शानदार पारी में उन्होंने छह चौके और आठ सिक्स लगाए।
11:21 PM, 01-May-2021
19वें ओवर की शुरुआती दोनों गेंदों पर पांड्या ने सिक्स लगाकर सैम करन का स्वागत किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर पांड्या और पोलार्ड ने तेजी के साथ दो रन पूरे किए। चौथी गेंद पर पांड्या ने फिर हवाई शॉट खेला लेकिन इस बार फाफ डुप्लेसी ने उनका कैच पकड़ लिया। वहीं, क्रीज पर उतरे जिमी नीशम को सैम करन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज गिया। शार्दूल ठाकुर ने नीशम का कैच पकड़ा। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 203 रन।
11:17 PM, 01-May-2021
डुप्लेसी ने छोड़ा पोलार्ड का कैच
पोलार्ड का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 18वां ओवर कराने आए शार्दूल ठाकुर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने शानदार स्ट्रेट सिक्स जड़ा और इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिसफील्ड हुआ और डुप्लेसी से पोलार्ड का एक आसान कैच छूट गया। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 188 रन। मुंबई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रन चाहिए।
11:08 PM, 01-May-2021
17वां ओवर कराने आए सैम करन ने तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या को एलबीडब्ल्यू कर मैच में चेन्नई की वापसी कराई है। क्रुणाल ने 32 गेंदों पर 32 रन बनाए। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या उतरे हैं। चेन्नई के लिए यह शानदार ओवर रहा। इस ओवर में क्रुणाल का विकेट मिला और महज दो रन गए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 171 रन।
11:02 PM, 01-May-2021
क्रुणाल ने भी शुरू की आक्रामक बल्लेबाजी
पोलार्ड के साथ क्रुणाल पांड्या भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में आ गए हैं। 16वां ओवर कराने आए एनगिडी की पहली गेंद पर पांड्या ने सिक्स लगाया और तीसरी गेंद को भी चार रन के लिए भेजा। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड का सीमा पर कैच छूटा और चार रन मिले। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन। मुंबई को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 50 रन चाहिए।
10:58 PM, 01-May-2021
103 मीटर का सिक्स, पोलार्ड का अर्धशतक
15वां ओवर कराने आए शार्दूल ठाकुर ने पहली गेंद वाइड डाली। अगली गेंद पर पोलार्ड ने 103 मीटर का लंबा सिक्स लगाया तो दूसरी गेंद को चार रन के लिए भेज दिया। शार्दूल ठाकुर ने फिर एक वाइड गेंद डाली, उनपर दबाव साफ दिख रहा है। वहीं, पोलार्ड दबाव को और बढ़ा रहे हैं। इसके बाद पोलार्ड ने दो चौके और लगाए और 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पोलार्ड इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन।
10:47 PM, 01-May-2021
पोलार्ड की ताबड़तोड़ बैटिंग से मुंबई की वापसी
लुंगी एनगिडी 14वां ओवर कराने आए। पोलार्ड ने ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाया और पांचवी गेंद को भी बाउंड्री के पार भेजकर छह रन जुटाए। पोलार्ड की शानदार बल्लेबाजी ने मुंबई की फिर से खेल में वापसी करा दी है। मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। पोलार्ड पांच सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन।
10:41 PM, 01-May-2021
पोलार्ड ने की सिक्स की बारिश
13वां ओवर रविंद्र जडेजा ने कराया। ओवर की पहली दो गेंदों पर पोलार्ड ने दो सिंगल निकाले और तीसरी गेंद पर एक 96 मीटर का शानदार सिक्स जड़ा। चौथी गेंद पर जडेजा ने पोलार्ड को चकमा दिया, लेकिन अगली ही गेंद को पोलार्ड ने फिर छह रन के लिए भेज दिया। इसके बाद अंतिम गेंद पर भी पोलार्ड ने सिक्स लगाया। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन।
10:37 PM, 01-May-2021
क्रुणाल पांड्या और पोलार्ड क्रीज पर
12वां ओवर कराने शार्दूल ठाकुर आए जिनका स्वागत क्रुणाल पांड्या ने सिक्स के साथ किया। अगली दो गेंदें खाली रहीं और चौथी गेंद पर पांड्या ने दो रन निकाले। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर भी सिंगल आए। क्रुणाल पांड्या के साथ पोलार्ड क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन।
10:33 PM, 01-May-2021
11वें ओवर में केवल तीन रन
11वां ओवर रविंद्र जडेजा ने कराया। विकेट गिरने का दबाव मुंबई इंडियंस पर साफ दिखा। इस ओवर में महज तीन रन आए। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन।