फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs LSG: लखनऊ ने पहली जीत दर्ज की, चेन्नई की लगातार दूसरी हार, लुईस ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

Thu, 31 Mar 2022 11:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 11:50 PM IST
खास बातें

CSK vs LSG (Chennai vs Lucknow) Live Score: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के सातवें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे और लखनऊ ने चार विकेट पर 211 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

विज्ञापन
CSK vs LSG Live Cricket Score: Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants IPL 2022 Match 7 at Mumbai News Updates in Hindi
एविन लुइस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:34 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हरा दिया है। मुकेश चौधरी के आखिरी ओवर में नौ रन लुटाए और चेन्नई यह मैच हार गई। आखिरी दो ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 31 रन की जरूरत थी, लेकिन 19वें ओवर में शिवम दुबे ने 25 रन खर्चे यहीं से मैच लखनऊ की झोली में चला गया। लखनऊ के लिए इविन लुईस के अलावा युवा आयुष बदोनी ने नौ गेंद में 19 रन बनाए। 

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे। इसके बाद लगा था कि चेन्नई की टीम यह मैच जीत जाएगी, लेकिन लखनई ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह मैच अपने नाम किया। इस सीजन में दूसरी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज हुआ है। 
11:24 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: इविन लुइस का अर्धशतक पूरा

इविन लुइस ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही लखनऊ की टीम इस मैच में वापस आ चुकी है। लखनऊ का स्कोर 200 के पार जा चुका है। 
विज्ञापन
11:18 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

दीपक हुड्डा के रूप में लखनऊ को चौथा झटका लगा है। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर दीपक हुड्डा ने बड़ा छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधे जडेजा के हाथों में पहुंची। हुड्डा ने आठ गेंद में 13 रन बनाए। 18 ओवर में लखनऊ ने 177 रन बना लिए हैं। 
11:16 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: हुड्डा और लुइस की बेहतरीन साझेदारी

दीपक हुड्डा और इविन लुइस के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों तेजी से अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
11:07 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ को जीत के लिए 55 रन की जरूरत

लखनऊ को जीत के लिए चार ओर में 55 रन की जरूरत है। एविन लुइस शानदार लय में दिख रहे हैं। वो 15 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं। दीपक हुड्डा उनका साथ निभा रहे हैं। 
10:58 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ का तीसरा विकेट गिर चुका है। ड्वेन प्रिटोरियस ने क्विंटन डिकॉक को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने 45 गेंद में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल थे। इस मैच में यह प्रिटोरियस का दूसरा विकेट था। अब पांच ओवर में लखनऊ को जीतने के लिए 67 रन की जरूरत है। फिलहाल लुइस और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लुईस और डिकॉक की अच्छी बल्लेबाजी

इविन लुईस और क्विंटन डिकॉक के बीच बेहतरीन साझेदारी हो रही है। अब लखनऊ की टीम को जीत के लिए छह ओवरों में 74 रन की जरूरत है। टीम के आठ विकेट बचे हुए हैं। ऐसे में लखनऊ की टीम तेजी से बल्लेबाजी कर मैच जीत सकती है। डिकॉक 61 और लुईस 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
10:41 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: मनीष पांडे छह रन बनाकर पवेलियन लौटे

मनीष पांडे पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके साथ ही लखनऊ का दूसरा विकेट गिर चुका है। अब लखनऊ की टीम मुश्किल में आ चुकी है। तुषार देशपांडे की गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने मनीष का कैच पकड़ा। पांडे ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं हुआ और लखनऊ का दूसरा विकेट गिर गया। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 114 रन है। 
10:37 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। कप्तान राहुल पवेलियन लौट चुके हैं, लेकिन क्विंटन डिकॉक और मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद हैं। इन दोनों को अब तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब ले जाना होगा। 
10:34 PM, 31-Mar-2022

CSK vs LSG Live: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

कप्तान राहुल के रूप में लखनऊ का पहला विकेट गिरा है। उन्होंने 40 रन बनाए। प्रिटोरियस की गेंद पर अंबाती रायुडू ने उनका कैच पकड़ा। 26 गेंद की पारी में राहुल ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed