CSK vs KKR Highlights: कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, रिंकू सिंह और नीतीश राणा के अर्धशतक
{"_id":"6460d8b9cddd0d812800c7a3","slug":"csk-vs-kkr-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2023-61st-match-updates-2023-05-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR Highlights: कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, रिंकू सिंह और नीतीश राणा के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 14 May 2023 11:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 11:17 PM IST
खास बातें
CSK vs KKR Indian Premier League 2023 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। वहीं, चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने से चूक गई। अब चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:12 PM, 14-May-2023
कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 144 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता ने चार विकेट खोकर 18.3 ओवर में 147 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 48 रन शिवम दुबे ने बनाए। वहीं, कोलकाता के लिए कप्तान नीतीश राणा ने 57 और रिंकू सिंह ने 54 रन बनाए। गेंद के साथ कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने तीन विकेट झटके।इस मैच में जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, चेन्नई के पास जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका था, लेकिन यह टीम चूक गई। अब चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा या बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
11:02 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
134 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा है। रिंकू सिंह 43 गेंद में 54 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। मोईन अली के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा। अब नीतीश राणा के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है।
विज्ञापन
10:45 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता का 100 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। नीतीश राणा और रिंकू सिंह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। धीरे-धीरे दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं और कोलकाता की टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। अब कोलकाता नाइट राइडर्स आसानी से मैच अपने नाम कर सकती है। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है।10:30 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने संभाली पारी
नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर कोलकाता की पारी संभाली है। दोनों बल्लेबाज सूझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन है।10:13 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 46/3
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 46 रन बनाए हैं। जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर और रहमनुल्लाह गुरबाज छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। अब रिंकू सिंह और कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन है।10:03 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा
33 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा है। जेसन रॉय 15 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। दीपक चाहर ने उन्हें मथीशा पाथिराना के हाथों कैच कराया। अब कप्तान नीतीश राणा के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। इन दोनों पर बड़ी साझेदारी कर कोलकाता को लक्ष्य के करीब ले जाने की जिम्मेदारी होगी। पांच ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 38 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा
21 रन पर कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर चार गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दीपक चाहर ने उन्हें रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। अय्यर ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। वह सुयश शर्मा की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। अब जेसन रॉय के साथ कप्तान नीतीश राणा क्रीज पर हैं। कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 22 रन है।09:40 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार रन पर कोलकाता का पहला विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज चार गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दीपक चाहर ने उन्हें तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। अब जेसन रॉय के साथ वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।09:38 PM, 14-May-2023
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और रहमनुल्लाह गुरबाज की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। चेन्नई के लिए दीपक चाहर पहला ओवर कर रहे हैं। पहले ओवर का खेल होने के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर चार रन है।09:20 PM, 14-May-2023