CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को 91 रन से करारी शिकस्त दी, मोईन ने तीन विकेट लेकर पलटा मैच, कॉनवे ने 87 रन बनाए
{"_id":"6277c235f2b0e225b5276afa","slug":"csk-vs-dc-ipl-2022-live-cricket-score-chennai-vs-delhi-match-55-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को 91 रन से करारी शिकस्त दी, मोईन ने तीन विकेट लेकर पलटा मैच, कॉनवे ने 87 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 08 May 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 08 May 2022 11:16 PM IST
खास बातें
CSK vs DC (Chennai vs Delhi): दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:13 PM, 08-May-2022
चेन्नई ने दिल्ली को 91 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। डेवोन कॉनवे के बेहतरीन 87 रन के बाद मोईन अली की घातक गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को शिकस्त दी। मोईन ने मैच में मिचेल मार्श, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और रिपल पटेल को पवेलियन भेजा। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह ने भी दो-दो विकेट झटके।इस जीत के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। उसके 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक हैं। चेन्नई के फिलहाल 10 अंक हैं और वह नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। यहां से सीएसके को बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, इस हार के साथ दिल्ली की उम्मीदों को झटका लगा है। उसके 11 मैचों में पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक हैं। टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है और उसे बाकी तीनों मैच जीतने ही होंगे।
10:58 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: दिल्ली को आठवां झटका
99 रन के स्कोर पर दिल्ली को आठवां झटका लगा। सिमरजीत सिंह ने कुलदीप यादव को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच कराया। कुलदीप 17 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और एनरिक नॉर्त्जे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:43 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: दिल्ली की पारी लड़खड़ाई
11वें ओवर में दिल्ली की टीम को दो झटके लगे। मुकेश चौधरी ने ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड किया। अक्षर एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मुकेश ने रोवमन पॉवेल को धोनी के हाथों कैच कराया। पॉवेल तीन रन बना सके। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर सात विकेट पर 85 रन है। फिलहाल कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।10:36 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: मोईन ने एक ओवर में दो विकेट झटके
मोईन अली ने तीन विकेट लेकर मैच पलट दिया है। उन्होंने दिल्ली की पारी के आठवें ओवर में मिचेल मार्श (25) को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया था। इसके बाद 10वें ओवर में मोईन ने दो विकेट निकाले। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत को बोल्ड किया। पंत 11 गेंदों पर 21 रन बना सके। इसके बाद रिपल पटेल ने मोईन के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक बार फिर रिपल बड़े शॉट की तरफ बढ़े, लेकिन बाउंड्री लाइन पर कॉनवे ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। रिपल तीन गेंदों पर छह रन बना सके। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 82 रन है। फिलहाल अक्षर पटेल और रोवमन पॉवेल क्रीज पर हैं।10:26 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: दिल्ली को तीसरा झटका
आठवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। मोईन अली ने मिचेल मार्श को अपनी फिरकी में फंसा लिया। मोईन की गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में मार्श ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। मार्श का कैच बाउंड्री लाइन पर ऋतुराज ने पकड़ा। वह 20 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बना सके। दिल्ली को 72 गेंदों पर 136 रन की जरूरत है। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। फिलहाल पंत आठ गेंदों पर 20 रन और रोवमन पॉवेल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:19 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: सात ओवर के बाद दिल्ली 71/2
सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत सात गेंदों पर 19 रन और मिचेल मार्श 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वॉर्नर 12 गेंदों पर 19 रन और श्रीकर भरत पांच गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: चेन्नई को मिली बड़ी सफलता
महेश तीक्षणा ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। तीक्षणा की गेंद पर वॉर्नर रिवर्स स्वीप करना चाहते थे। गेंद उनके पैड के ऊपर लगी। विकेटकीपर धोनी ने पीछे से अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। वॉर्नर ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। अंपायर्स कॉल के जरिए चेन्नई को दूसरी सफलता मिल गई। वॉर्नर 12 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए।09:48 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका सिमरजीत सिंह ने दिया। उन्होंने ओपनर केएस भरत को मोईन अली के हाथों स्लिप में कैच कराया। भरत पांच गेंद पर आठ रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद मिचेल मार्श क्रीज पर उतरे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर हैं। दिल्ली ने दो ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं।09:27 PM, 08-May-2022
CSK vs DC Live: चेन्नई ने दिल्ली को 209 रन का लक्ष्य दिया
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठ गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में धोनी ने एक चौका और दो छक्के लगाए।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने शतकीय साझेदारी निभाई। यह लगातार तीसरी बार रहा जब इन दोनों ने 50 प्लस रन की ओपनिंग साझेदारी की। चेन्नई को पहला झटका एनरिक नॉर्त्जे ने दिया। उन्होंने ऋतुराज को 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की गई शॉर्ट बॉल पर अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।
इस दौरान डेवोन कॉनवे ने आईपीएल करियर का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। उनकी यह लगातार तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले कॉनवे ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
09:19 PM, 08-May-2022