CSK vs KKR IPL 2021: आखिरी गेंद पर जीती चेन्नई, अंक तालिका में फिर बनी नंबर-1, जडेजा ने आठ गेंदों पर 22 रन जड़े
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Highlights: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहले सुपरसंडे की रोमांचक शुरुआत हुई है। अबू धाबी में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया। लीग के 38वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की टीम ने जीत के हैट्रिक के साथ ही अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्ज़ा कर लिया है।
लाइव अपडेट
चेन्नई की रोमांचक जीत
WHAT. A. MATCH! 👌 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
Absolute scenes in Abu Dhabi as @ChennaiIPL win the last-ball thriller against the spirited @KKRiders. 👏 👏#VIVOIPL #CSKvKKR
Scorecard 👉 https://t.co/l5Nq3WwQt1 pic.twitter.com/Q53ym5uxtI
चेन्नई को आखिरी छह गेंदों में चार रन की जरुरत
चेन्नई सुपर किंग्स को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में चार रन की दरकार है। जडेजा और करन क्रीज पर हैं।चेन्नई की मैच में वापसी
रविंद्र जडेजा ने एकदम से मैच को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर में लगातार दो छक्के और दो चौके जड़कर मैच को लगभग कोलकाता से छीन लिया है।चेन्नई के हाथ से निकल रहा मैच
चेन्नई ने 12 गेंदों के अंदर ही मोईन अली, सुरेश रैना और कप्तान धोनी के विकेट गंवा दिए हैं। अब रविंद्र जडेजा और सैम करन मैदान पर हैं।3⃣ wickets in quick succession! 👌 👌@KKRiders have turned the game on its head and how! 👍 👍#CSK lose Moeen Ali, Suresh Raina and captain MS Dhoni in space of two overs. #VIVOIPL #CSKvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/l5Nq3WwQt1 pic.twitter.com/Bs9XcHjav2