फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CT 2025 India Squad Live: आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान; पंत, सैमसन और राहुल में से कौन होगा विकेटकीपर?

Sun, 12 Jan 2025 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jan 2025 02:20 PM IST
खास बातें

India Squad for Champions Trophy 2025 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान की आखिरी तारीख है। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वॉड के एलान पर है। कई सवाल हैं जो फैंस के मन में कौंध रहे हैं। क्या बुमराह की वापसी होगी? अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में कौन चुना जाएगा? इन सभी सवालों का जवाब आज फैंस को मिल सकता है।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 India Squad Announcement Live BCCI Selected Players Captain Vice Captain News in Hindi
भारतीय टीम में किसे मौका मिलेगा - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

12:44 PM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : एनसीए को रिपोर्ट कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वह (बुमराह) रिहैब के लिए एनसीए जाएंगे। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नजर रखेगा और वह तीन सप्ताह तक वहीं रहेंगे। लेकिन फिर भी इसके बाद उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वे उनकी मैच फिटनेस की जांच के लिए आयोजित अभ्यास मैच हों।' तीन सप्ताह का मतलब है बुमराह ग्रेड-एक चोट की श्रेणी से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई फिलहाल यह उम्मीद कर रहा है कि बुमराह जल्द ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन जहां तक उनके चयन का सवाल है, इसके बारे में बहुत निश्चित नहीं है। उन्हें अस्थायी टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।
12:43 PM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : चोट की गंभीरता पर तय होगी बुमराह की वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। अभी तक बीसीसीआई ने बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) नहीं बताया है। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं, जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
11:03 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : अक्षर और जडेजा में किसे मिलेगा मौका?

अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से भी किसी एक को मौका दिए जाने की बात हो रही है। सुंदर और कुलदीप का चयन तय माना जा रहा है। ऐसे में जडेजा और अक्षर में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती का भी चयन किया जा सकता है। भारत को अपने सभी मैच दुबई में खेलने हैं और वहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
10:20 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बात चल रही

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी बात चल रही कि बीसीसीआई टीम चयन तो कर ले, लेकिन इसका एलान न करे। जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। ऐसे में बीसीसीआई अपनी टीम आईसीसी को तो भेज दे, लेकिन इसका एलान बाद में करे। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले किया था। उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मई में टीम चुनी थी, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित नहीं की थी। डेडलाइन बीत जाने के बाद काफी समय बाद पाकिस्तान ने टीम घोषित की थी। हालांकि, उन्होंने नाम आईसीसी को भेज दिए थे। टीम में फेरबदल करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट शुरू होना है।
10:16 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चयन के दावेदार

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा।
10:16 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : सुंदर का चयन तय माना जा रहा है

वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है, लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं। वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला। उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरूण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके। अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : सैमसन को मिल सकता है मौका

कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जायेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है। सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और पीटीआई के सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं।
10:15 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : पंत विकेटकीपर की पहली पसंद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋषभ पंत अगर विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद होते हैं तो राहुल को बैकअप रखने का कोई मतलब नहीं है। राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं तो बतौर बल्लेबाज टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है। उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए, जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया।
10:14 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : शमी और जडेजा को मिला था आराम

2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे खेले हैं जिसमें शमी और जडेजा को आराम दिया गया, लेकिन राहुल को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में द्विपक्षीय सीरीज में टीम में जगह मिली। श्रीलंका के खिलाफ राहुल को सीरीज के बीच से बाहर किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर 2023 को मिली हार के प्रमुख कारणों में सौ से अधिक गेंदों में उनका अर्धशतक शामिल था। समझा जाता है कि यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह मिलने की संभावना है। इससे शीर्ष चार में बायें हाथ का एक बल्लेबाज होगा।
10:14 AM, 12-Jan-2025

ICC Champions Trophy India Squad Live : तीन सीनियर खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति स्क्वॉड चुनने के लिए बैठेगी, तो कम से कम तीन सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी होगी। केएल राहुल, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह पक्की नहीं है। हालांकि वे पिछले साल विश्व कप टीम का हिस्सा थे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed